पार्श्वनाथ युवा संगठन ने किया महापौर पारस सिंघवी का स्वागत-सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

 उदयपुर। अशोक नगर स्थित उदासीन आश्रम के श्री  पार्श्वनाथ  मंदिर से जुड़े श्री पार्श्वनाथ युवा संगठन की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मेवाड़ युवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा संगठन के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर महापौर पारस सिंघवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा का अभिनंदन किया।
युवा संगठन अध्यक्ष पंकज ठाकुरडिया ने बताया कि संगठन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र टाया एवं महामंत्री प्रकाश अखावत ने कहा कि पारस सिंघवी के महापौर बनने से समाज के सभी वर्गों में खुशी की लहर है। उनके नेतृत्व में उदयपुर शहर के विकास को नई दिशा मिलने के साथ शहर की छवि और अधिक निखरेगी।
उन्होंने कहा कि पारस सिंघवी पिछले करीब 45 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहकर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। लंबे राजनीतिक अनुभव और स्वच्छ छवि के कारण उन्होंने संगठन एवं समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके महापौर बनने से शहरवासियों को विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणामों की उम्मीद है।
इस अवसर पर युवा संगठन के हेमंत बोहरा, अभिषेक जैन, डॉ. वैभव जैन, मुकेश सिंघवी, डॉ. गौरव जैन, चन्द्रेश जैन, प्रणीत जैन सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के सदस्यों ने मेवाड़ युवा संस्थान का आभार व्यक्त किया और प्रस्थान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!