udaipur news

72 वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आगाज़

72 वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आगाज़

उदयपुर में 72वी सीनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता पुरुष-महिला वर्ग का भव्य उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री भारत सरकार श्री गजेन्द्र सिंह जी शेखावत के कर कमलों द्वारा किया गया उदघाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री मान हनुमान सिंह जी राठौड़ अर्जुन अवॉर्डी एवम अंतरराष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी तेजा सिंह जी (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष BFI) इसका आयोजन दिनांक 27-11-2022से 04-12-2022तक उदयपुर के एमबी ग्राउंड, महाराणा भोपाल स्टेडियम खेल मैदान पर आयोजित होगी।      इस प्रतियोगिता में 16 पुरुष एवं 15 महिला वर्ग की टीमें भाग लेगी जो देश के विभिन्न राज्यों पंजाब, केरल, तमिलनाडु, भारतीय रेलवे,…
Read More
संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ आज

संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ आज

उदयपुर, 23 नवंबर। संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ गुरुवार 24 सितंबर को राजकीय फतह उच्च माध्यमिक ग्राउण्ड में होगा। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक संजय जोशी ने बताया कि हाट से जुड़ी तैयारियों को बुधवार देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया है। इस हॉट में उदयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगभग 120 स्टॉल्स लगाई जाएगी। इस आयोजन के दौरान बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओं के साथथ उड़ान, जागृति बैक टू वर्क, सामूहिक विवाह, आईएम शक्ति कौशल संवर्धन योजना, शिक्षा सेतु योजना, निशुल्क आरएससीआईटी आरएससीएफए, इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना,…
Read More
दुर्बल तबकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें बैंक: कलेक्टर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

दुर्बल तबकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें बैंक: कलेक्टर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

उदयपुर 23 नवंबर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि बैंक प्रशासन के साथ समुचित समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा दुर्बल तबकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने में सहयोग करें ताकि योजनाएं सफल हो सकें। जिला कलेक्टर बुधवार को विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कलेक्टर ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर ने जनजाति क्षेत्र में सीताफल की मार्केटिंग का प्रभावी प्लान बनाने हेतु भी अधिकारियों को…
Read More
लम्पी स्किन डिजीज संभाग मे अब तक 9.81 लाख पशुओं को लग चुका है टीका

लम्पी स्किन डिजीज संभाग मे अब तक 9.81 लाख पशुओं को लग चुका है टीका

उदयपुर, 31 अक्टूबर। उदयपुर संभाग मे मौजूद 29.20 लाख गौवंशीय पशुओं में से 9.81 लाख पशुओं को लम्पी स्किन डिजीज रोग से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। 85 प्रतिशत से भी अधिक संक्रमित पशु अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। टीकाकरण कार्य प्रगति से इस रोग को फैलने से आसानी से रोका जा रहा है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर जिले में अब तक 169163, चित्तौड़गढ़ जिले में 135370, डुंगरपुर जिले में 88150, बांसवाड़ा जिले में 353200, राजसमन्द जिले में 46045 तथा प्रतापगढ़ जिले में 189084 पशुओं को इस…
Read More
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष आज से उदयपुर में

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष आज से उदयपुर में

उदयपुर, 31 अक्टूबर। मध्यप्रदेश विधानसभाध्यक्ष गिरीश गौतम एक नवम्बर को सायं 6.50 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि श्री गौतम 2 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे एवं स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद वे 3 नवम्बर को प्रातः 8 बजे चित्तौड़गढ़ सांवरिया सेठ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11.30 बजे पुनः उदयपुर सर्किट हाउस आएंगे और स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। सायं 6 बजे उदयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर करेंगे जहां से वे…
Read More
मुख्य सचिव उदयपुर पहुंचीं

मुख्य सचिव उदयपुर पहुंचीं

उदयपुर 31 अक्टूबर। मुख्य सचिव उषा शर्मा व डीजीपी उमेश मिश्रा सोमवार को उदयपुर पहुंचे। डबोक एयरपोर्ट पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा, सीईओ मयंक मनीष, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अंजलि राजोरिया, उप वन संरक्षक मुकेश सैनी आदि ने उनकी अगवानी की। यहाँ मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ़ ओनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ के लिए प्रस्थान किया।
Read More
प्रभारी मंत्री रामलाल जाट आज उदयपुर में

प्रभारी मंत्री रामलाल जाट आज उदयपुर में

उदयपुर, 31 अक्टूबर। प्रदेश के राजस्व विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट एक नवम्बर, मंगलवार को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री के निजी सहायक निर्भय कुमार गिरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री सायं 4 बजे कलक्ट्रेट सभागार में 20 सूत्रीय कार्यक्रम, फ्लेगशीप कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला प्रथम स्तरीय समिति की बैठक लेंगे। तत्पश्चात् वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Read More
वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

उदयपुर 19 अगस्त। मतदाता सूची के विवरण को आधार से जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार डाटा का संग्रह करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अगस्त माह में 21 अगस्त, सितम्बर में 4 सितम्बर और 18 सितम्बर, अक्टूबर माह में 9 अक्टूबर और 16 अक्टूबर, नवम्बर माह में 13 नवम्बर और 27 नवम्बर, दिसंबर माह में 11 दिसंबर और 25 दिसंबर को विशेष शिविर लगेंगे। शिविरों में सम्बंधित बीएलओ उपस्थित रह कर आधार लिंक करने का कार्य संपन्न कराएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सभी संभागीय आयुक्त…
Read More
महिला समानता दिवस आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आज

महिला समानता दिवस आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आज

उदयपुर 19 अगस्त। आगामी 28 अगस्त को जिला स्तर पर महिला समानता दिवस मनाया जाएगा इस आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक 20 अगस्त की सुबह 9:30 बजे जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने दी।
Read More
डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड हेतु ऑनलाइन कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड हेतु ऑनलाइन कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

उदयपुर/ 19.08.2022/ विश्व भाषा अकादमी की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजीकृत राष्ट्रीय स्तर) संस्था द्वारा आगामी 21 अगस्त 2022 से 2 सितंबर 2022 तक आयोजित विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन में अन्य कवियों के साथ शिरकत करेंगे। इस वर्च्युअल कार्यक्रम में भारत सहित नेपाल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, मॉरिशस, सऊदी , ओमान सहित विश्व के 35 देशों हिंदी भाषीय साहित्यकार सम्मलित होंगे। यह कार्यक्रम 300 घण्टों तक अनवरत चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा…
Read More
error: Content is protected !!