वल्लभनगर ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 16 जून। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने मंगलवार शाम वल्लभनगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गोटिपा में आयोजित  ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने शिविर स्थल पर  विभिन्न विभागों की स्टाॅल्स पर पहुंच कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने आमजन से प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं  के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की  मंशा आमजन के राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों का हाथों हाथ समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी किरणपाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!