उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर द्वारा मंगलवार को राजसमंद जिले में पटवार मंडल सेमा तहसील खमनोर अतिरिक्त प्रभार पटवार मंडल बड़ा भानुजा के पटवारी राहुल शर्मा को नामांतरण खोलने की एवज में 4000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुए उसे अपने ही निवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इन्टेलीजेन्स यूनिट उदयपुर को परिवादी ने शिकायत पेश की जिसमें जरिए दानगृहिता भूमि रजिस्ट्री करवाने के पश्चात उसका नामान्तरण खोलने की एवज में 7000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की। शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी पटवारी राहुल कुमार शर्मा द्वारा 1000 रुपए रिश्वत राशि ग्रहण की गई तथा 4000 रुपए ट्रेप कार्रवाई के दौरान ग्रहण किए। इसी दौरान एसीबी टीम को आता देखकर शर्मा ने अपने सरकारी निवास में बने टायलेट में बनी डब्लुसी में डाल दिए जिस पर आरोपी की निशादेही से बरामद किए गए। उपमहानिरीक्षक डॉ रामेश्वर के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर की प्रभारी डॉ सोनू शेखावत के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा को 4,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल कुमार शर्मा से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (यथा संशोधित 1988) के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
राहुल शर्मा 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
