चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 27 मई : नाई थाना पुलिस ने स्कूटी धीरे चलाने की बात कहने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 मई को लालूराम पुत्र शंकर कटारा निवासी रामवास कुमारिया खेडा ने रिपोर्ट दी थी कि एक दिन पहले वह और उसका साथी लालूराम पुत्र उदा भील किराना दुकान से लौटते समय पैदल जा रहे थे। उसी दौरान चार युवकों से भरी एक स्कूटी तेज रफ्तार में उनके पास से निकली। लालूराम ने स्कूटी सवारों से धीरे चलाने को कहा, जिस पर वे भड़क गए और…
