उदयपुर, 15 अक्टूबर श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 70 सदस्यों ने दो वाहनों में एक दिवसीय मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन के नेतृत्व में किये, तथा माता रानी को मंडल की ओर से चुन्दर वेश चढ़ाया गया
मंडल के अध्यक्ष अशोक सांखला में बताया कि श्री सेन नागरिक मंडल उदयपुर के 70 सदस्यों के दल ने दो वाहनों में परशुराम चौराहे से प्रस्थान कर भादसोड़ा स्थित प्रसिद्ध शनि महाराज मंदिर के दर्शन किए उसके पश्चात मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ के दर्शन किए दर्शनों के क्रम में आवरी माता जी के दर्शन किए तथा मंडल की ओर से माता रानी को चुन्दर का वेश चढ़ाया गया, सेन समाज आवरी माता सेन समाज धर्मशाला निर्माण में मंडल की ओर से 30,500/- की राशि भेंट की गई वहीं पर भोजन प्रसादी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन,अध्यक्ष अशोक सांखला, महामंत्री कैलाश चंद्र बारबर, कोषाध्यक्ष माधव लाल सेन, महिला वरिष्ठ सदस्य नर्बदा सेन,विमला सेन गीता सेन का सम्मान धर्मशाला प्रबंध कमेटी की ओर से किया गया.
मंडल की ओर से भी आवरी माता सेन समाज समिति के महामंत्री सोहनलाल सेन कोषाध्यक्ष जगदीश सेन गिरधारी लाल सेन का भी ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया उसके पश्चात छोटी सादड़ी स्थित भंवर माता भ्रामरी माता और सरस्वती माता के दर्शन किए, चुन्दर वेश चढ़ाया तथा मंदिर प्रांगण में माता के सेवक प्रहलाद साहू की उपस्थिति मै गरबा नृत्य कर माता के दरबार में हाजरी दी . मंडल का दल रात्रि 12:00 बजे पुनः उदयपुर पहुंचा..
