Udaipur News

देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक विंग, सुरों की मण्डली द्वारा आयोजित होगी सुरीली भक्तिमय दिव्य सत्संग -माधवानी

देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक विंग, सुरों की मण्डली द्वारा आयोजित होगी सुरीली भक्तिमय दिव्य सत्संग -माधवानी

उदयपुर: सुरों की मण्डली की नवगठित वरिष्ठ नागरिक विंग द्वारा आगामी 11 जून बुधवार को देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में शाम को सुरीली भक्तिमय दिव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है. संस्थापक और संरक्षक मुकेश माधवानी ने बताया कि विंग के 25 सदस्यों की भक्तिमय गीत और भजन प्रस्तुतियों द्वारा यह पहला संगीतमय भव्य आयोजन प्रतिभागियों और श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर देगा तथा वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी. इस आयोजन में सुरों की मण्डली के सभी सदस्य तथा संगीत-प्रेमियों को खुला आमंत्रण है. मीडिया प्रभारी ईश्वर जैन…
Read More
महाराणा प्रताप की 485वीं  जयंती की पूर्व संध्यॉ पर किया हवन पूजन

महाराणा प्रताप की 485वीं  जयंती की पूर्व संध्यॉ पर किया हवन पूजन

उदयपुर 28 मई / वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती की पूर्व संध्यॉ पर बुधवार को विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रताप चौक में देश में अमन चेन एवं सुख शांति के लिए प्रताप की प्रतिमा सम्मुख वैदिक मंत्रोच्चाण के साथ वहन पुजन किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, उपाध्यक्ष प्रो. दरियावर सिंह चुण्डावत, मंत्री प्रो. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह ताणा, सदस्य नवल सिंह जुड, महेन्द्र सिंह चुण्डावत, पुष्पेन्द्र सिंह चुण्डावत, नकुल सिंह, महेन्द्र सिंह पाटिया, भानु प्रताप सिंह सहित सदस्य उपस्थित थे।
Read More
सांसद डॉ रावत ने संविधान सदन में दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

सांसद डॉ रावत ने संविधान सदन में दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

उदयपुर। वीर सावरकर जयंती पर संसद भवन स्थित संविधान सदन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान विचारक और क्रांतिकारी वीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ही उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत व अन्य सांसद भी उपस्थित रहे। वीर सावरकर जयंती पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि वीर सावरकर जी का राष्ट्र के प्रति योगदान और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें देशभक्ति, साहस और समर्पण का संदेश देता है। महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने…
Read More
देश के निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनायेगा ’रेखा सोमानी फाउंडेशन’

देश के निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनायेगा ’रेखा सोमानी फाउंडेशन’

प्रतिवर्ष छात्रों को निःशुल्क खान-पान,ठहरने एवं कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायेगा मेघावी बच्चांे को आर्थिक अभाव में नही रुकेगा करियर उदयपुर। अपने बच्चों को जीवन में बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध करानें का हर अभिभावक का सपना होता है ताकि वह बच्चा आगे जाकर अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें लेकिन रेखा सोमानी फाउंडेशन देश के 12 वीं पास निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनानें का बीड़ा उठाया है ताकि वह छात्र-छात्रा आगे चल कर न केवल अपने परिवार का वरन् अपने शहर, राज्य व देश का नाम रोशन कर देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा सकें।…
Read More
सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला, चिकित्सालय में मृत घोषित

सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला, चिकित्सालय में मृत घोषित

उदयपुर, 27 मई : घासा से खेमली रोड पर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर 108 एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी खेमली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का शव एमबीजीएच उदयपुर भेजकर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वह थाना घासा — 02955294811 में संपर्क कर सकता…
Read More
हिंदुस्तान स्काउट्स का ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर

हिंदुस्तान स्काउट्स का ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर

बच्चे सीख रहे डांस, मेहंदी, जूडो, स्केटिंग सहित अनेक कौशल उदयपुर 27 मई। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन कालीन अभिरुचि शिविर का आयोजन रामपुरा (उदयपुर) बाल विनय मंदिर विद्यालय में किया जा रहा है। शिविर संचालक व जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव ने बताया कि 17 मई से शुरू हुए इस ग्रीष्मकालीन शिविर में सभी आयु वर्ग के बालक बालिकाओ में कौशल विकास हेतु विविध प्रकार की गतिविधि जैसे मेहंदी, डांस, ब्यूटीशियन, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, मार्शल आर्ट, स्केटिंग, जूडो, आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर सह संचालक व जिला…
Read More
लेक सिटी पहुचा अमरीकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल, निहारेगे शहर की सुन्दरता

लेक सिटी पहुचा अमरीकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल, निहारेगे शहर की सुन्दरता

उदयपुर, 27 मई। संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद कांग्रेस का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को तीन दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुचा उनके आगमन पर डबोक एयरपोर्ट पर पर्यटन विभाग कि उप निदेशक शिखा सक्सेना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । उप निदेशक सक्सेना ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सिटी पैलेस,जग मंदिर आदि स्थलों का भ्रमण करेगा। 29 मई को सुबह प्रतिनिधिमंडल डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर 11.30 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेगा।
Read More
मानपुर गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग को बंधक बना मारपीट कर लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

मानपुर गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग को बंधक बना मारपीट कर लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में थाना पानरवा पुलिस की कार्रवाई • करीब 18 लाख के सोने चांदी के जेवरात एवं नगद रुपयों की हुई थी लूट उदयपुर, 27 मई । उदयपुर पुलिस ने पानरवा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के घर में घुसकर हथियारबंद लूटपाट और मारपीट करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। इस वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों विक्रम पुत्र तेजा और बद्रीलाल पुत्र लाला निवासी शीलामाता थाना पानरवा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। यह घटना 25 मई, 2025 की रात को हुई थी, जिसने पूरे मानपुर गांव में दहशत फैला…
Read More
गहरी खाई में गिरी कार, दो युवक घायल: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

गहरी खाई में गिरी कार, दो युवक घायल: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

उदयपुर, 27 मई : ज़िले के बेकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार गुजरात से उदयपुर की ओर आ रही थी और सुरंग पार करने के बाद अकियावड़ के पास यह दुर्घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार विकट मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर…
Read More
दस ​हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, प्रकरण से नाम और कार हटाने के बदले मांगे थे पैसे

दस ​हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, प्रकरण से नाम और कार हटाने के बदले मांगे थे पैसे

उदयपुर, 27 मई : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को प्रतापनगर थाने के एएसआई राजेश कुमार मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक प्रकरण से परिवादी का नाम और कार हटाने के बदले में रिश्वत मांगी थी। एसीबी डीआईजी कोटा शिवराज मीणा ने बताया कि कानू उर्फ कालू पुत्र तुलसीराम गमेती निवासी वीआईपी कॉलोनी सवीना ने 26 मई को शिकायत दी थी कि एएसआई राजेश मीणा उससे 15 हजार की मांग कर रहा है। मना करने पर उसे जेल भेजने की धमकी भी दी गई। शिकायत का…
Read More
error: Content is protected !!