खेरवाड़ा में 7 नवंबर को होगा विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन’
उदयपुर। खेरवाड़ा कस्बे के संयुक्त व्यापार महासंघ द्वारा 7 नवंबर शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल की अध्यक्षता में महासंघ पदाधिकारीयो की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। महासंघ सरक्षक पारस जैन ने बताया कि व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल के जन्मदिन के अवसर पर 7 नवंबर को सायं 7.30 बजे कस्बे के नए बस स्टैंड परिसर में इस विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातनाम कवि बलवंत जैन बल्लू के संयोजन में देश भर के…
