आईसीएआई सितम्बर 2025 परीक्षा परिणाम घोषित, शहर के छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता
- सीए फाइनल परीक्षा में कुल 361 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जिसमें से 102 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए - सीए फाइनल के शहर टॉपर्स में रीमी कोठारी प्रथम रैंक, सीए इंटरमीडिएट में मोहित जोशी प्रथम रैंक व सीए फाउंडेशन में कृषि चौधरी प्रथम रैंक मिली उदयपुर, 3 नवम्बर। आईसीएआई द्वारा सितम्बर 2025 में आयोजित सीए फाइनल, इंटरमीडिएट एवं फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित हुए। उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने जानकारी दी देते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होने बताया कि तीनों ही फोर्मेट में बच्चों ने काफी सफलता हासिल की है। सिकासा अध्यक्ष…
