बिरसा मुंडा की 105वीं जयंती पर जिला आयोजन समिति नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। 31 अक्टूबर 2025।। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा आगामी भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह की तैयारियों के लिए जिला आयोजन समिति का गठन किया गया है। यह समिति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी कार्यक्रमों का संचालन एवं समन्वय करेगी।
भाजपा  जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराव एस टी मोर्चा राजस्थान के प्रभारी नारायण प्रसाद मीणा के मार्गदर्शन में यह समिति आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु कार्य करेगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि भाजपा शहर जिलाअध्यक्ष राठौड़ के अनुसार घोषित जिला आयोजन समिति में भाजपा पदाधिकारी पूर्व एस टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मीणा जिला उपाध्यक्ष शंभू गमेती एस टी मोर्चा जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष और पार्षद महेंद्र भगोरा और एस टी  मोर्चा जिला महामंत्री अमृतलाल मीणा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विधायक ग्रामीण फूल सिंह मीणा पूर्व सांसद लोकसभा अर्जुन लाल मीणा पूर्व विधायक ग्रामीण वंदना मीणा पूर्व पार्षद भेरूलाल मीणा पूर्व सरपंच भाई रामलाल भगोरा सोशल मीडिया से जिला संयोजक अमित सोलंकी साहित्य अनुसंधान से जिला कार्यालय प्रबंधक विष्णु पालीवाल
को शामिल किया गया है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!