उदयपुर-मुंबई-पुणे रूट पर फालकॉन की नई वोल्वो स्लीपर बस सेवा शुरू, रोड सफर में फ्लाइट जैसी सुविधाएं
उदयपुर। यात्रियों को आरामदायक और फ्लाइट सफर का अनुभव देने के उद्देश्य से फालकॉन ने उदयपुर-मुंबई-पुणे रूट पर अपनी नई वोल्वो स्लीपर बस सेवा शुरू की है। वर्ष 2004 से परिवहन क्षेत्र में सेवाएं दे रही कंपनी ने इस नई बस सेवा में यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा है। फालकॉन की नई वोल्वो स्लीपर बस में यात्रियों को एयरलाइन जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। बस में बायो-टॉयलेट, प्रत्येक स्लीपर पर व्यक्तिगत टीवी और पर्सनल हेडफोन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन सुविधाओं के जरिए लंबी दूरी के सफर को यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक…
