उदयपुर के इंदिरा नगर बीड़ा में पिपलेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग तोड़ने का विरोध

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के सूरजपोल थानांतर्गत इंदिरा नगर बीडा में पिपलेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात समाजकंटकों द्वारा शिवलिंग तोडने से क्षेत्र में जनोक्रोश फैल गया। बीती रात में शिव लिंग खंडित करने की सूचना पर बडी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों में आक्रोश की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने शिवलिंग खंडित करने वाले अपराधी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल जांच करवाने का आश्वासन देकर सभी को शांत किया। इधर शुक्रवार सुबह तक समाजकंटकों के नहीं पकडे जाने का पता चलने पर लोग फिर से आक्रोशित हो गए और सूरजपोल थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। बाद में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।

मीरानगर में स्कूटी की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल
उदयपुर। शहर के शोभागपुरा स्थित मीरानगर में स्कूटी की टक्कर से वृद्ध घायल हो गया। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुभम पुत्र शिवलाल साहू निवासी कालका माता मेन रोड शिव चौक पायडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि स्कूटी चालक द्वारा लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए उसके नानाजी शंकरलाल पुत्र लक्ष्मण निवासी शिवनगर कालका माता रोड पहाडा उदयपुर को टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का उपचार जारी है।

स्कूली छात्रों ने रास्ता रोक की छात्र से मारपीट
उदयपुर। जिले के ओगणा थानांतर्गत स्कूल की छुट्टी के बाहर घर जा रहे छात्र का रास्ता रोककर उसके साथ कुछ छात्रों द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कृष्ण गोपाल कलाल पुत्र चतुरभुज कलाल निवासी धोबावाडा ओगणा तहसील झाडोल ने पांच—छह स्कूली छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि 17 सितम्बर को उसके पुत्र को स्कूल से छुट्टी होने के बाद रास्ता रोक कर आरोपी छात्रों द्वारा मारपीट की गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विवाहिता का दूसरा विवाह कराने का मामला दर्ज
उदयपुर। जिले के सायरा थानांतर्गत कमोल में विवाहिता का दूसरा विवाह कराने और रुपए व जेवर हडपने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार हीरसिंह पुत्र मोतीसिंह राजपूत निवासी कमोल सायरा ने गीता कुंवर पत्नी महेंद्रसिंह राजपूत निवासी गांव उमरोद सायरा वगेरह छह जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसकी पत्नी का दूसरा विवाह करा देने व उसके रुपए व जेवर हडप लेने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

रुपए दिए रुपए व जेवर हडपने का मामला दर्ज
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में उधार दिए गए रुपए और जेवर नहीं लौटाकर हडप लेने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शंकरदास पुत्र नेकदास रंगास्वामी निवासी खारी कुई ढोल सायरा ने शांतिदास पुत्र छगनदास वैष्णव निवासी पुनावली सायरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके दिए गए उधार रुपए व जेवर नहीं लौटाकर हडप लेने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

किशोर को रास्ता रोक किया जानलेवा हमला
उदयपुर। शहर में पुलिस लाइन के समीप सत्रह वर्षीय किशोर को रास्ते रोक कर अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय मयंक मीणा पुत्र जवेर चंद्र मीणा निवासी रिजर्व पुलिस लाईन स्थायी बिलख ऋषभदेव ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि कुलदीप चौहान व मनोहर चौधरी ने उस सहित पांच दोस्तों को धक्का दिया और गाली गलोज की जिस पर वे पांचों दोस्त वहां से रवाना हो गए और अपने घर जा रहे थे। रास्ते में रिजर्व पुलिस लाईन के दक्षिणी गेट पर आरोपी कुलदीप चौहान व मनोहर चौधरी मिले जिन्होंने उसका रास्ता रोक दिया और उन्हें बेल्ट से मारने लग गए। अचानक कुलदीप चौहान ने उसके सिर पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह नीच गिर गया और उसके सिर में खून बहने लगा। वह लहुलूहान हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

एकलिंगगढ स्कूल के शिक्षक ने की छात्र से मारपीट, कान व चेहरे पर गंभीर चोट
उदयपुर। शहर के एकलिंगगढ स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट कर उसके कान व चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार देेवेन्द्र पाल पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल पाल निवासी पूर्बिया गायरी निवासी बाटा गली सूरजपोल ने एकलिंग गढ स्कूल के विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि शिक्षक ने बिना किसी कारण या बच्चे की किसी गलती के  अचानक उसके बच्चे निवान पाल के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्वक मारपीट शुरू कर दी और उसे लगातार 10 से 13 जोरदार चांटे मारे जिससे बच्चे के कान व चेहरे पर गंभीर चोटे आई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

अज्ञात बदमाशों ने वृद्धा से की लूटपाट
उदयपुर। जिले के गोगुंदा थानांतर्गत छिपाला गांव में वृद्धा को अज्ञात बदमाशों द्वारा रास्ते में रोक कर उसके साथ लूटपाट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय भंवरीबाई पत्नी किशोरसिंह निवासी छिपाला मण्डी की भागल ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके साथ मारपीट कर नाक की नथ व गले का मादलिया लूट लिया। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

थार जीप की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल
उदयपुर। शहर के तितरडी क्षेत्र में अज्ञात थार जीप की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाली थार जीप को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार दुष्यंत जोशी निवासी बीएसएनएल आवासीय कॉलोनी हिरणमगरी सेक्टर—5 ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात थार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए तितरडी में उसके पिता मोहनलाल जोशी व भतीजे को टक्कर मारी जिससे पिता मोहनलाल जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायल वृद्ध का उपचार जारी है।

बुलेट बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
उदयपुर। शहर के बोहरा गणेश जी क्षेत्र में तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार रविंद्रसिंह राठौड निवासी मिनाक्षी वैली ढीकली ने दी रिपोर्ट में बताया कि बुलेट बाइक चालक द्वारा तेज गति गफलत व लापरवाहीपूर्वक चालते हुए बोहरा गणेशजी क्षेत्र में उसके पुत्र विश्वेंद्रसिंह राठौड 27 को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिकित्सालय पहुंचाया गया उसका उपचार जारी है। पुलिस बुलेट बाइक चालक का पता लगा रही है।

पायडा और लॉ कॉलेज से दो युवतियां लापता
उदयपुर। शहर के पायडा क्षेत्र और सुविवि के विधि महाविद्यालय से दो युवतियों के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पीडित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पायडा से उसकी भर्ती बिना बताए अपने घ्ज्ञर से कहीं चली गई जो अब तक वापस  नहीं आई। इसी तरह पीडित ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय से लाइब्रेरी जाने का कहकर गई थी जो वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस लापता हुई युवतियों को तलाश रही है।

रिको कलडवास से बाइक चोरी
उदयपुर। शहर से सटे रिको कलडवास क्षेत्र से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार विजय मीणा पुत्र मावजी निवासी केवडा की नाल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मोटरसाइकिल रीको डी फार्मेसी फैक्ट्री में पार्किंग स्थल पर खडी की थी जहां से अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस बाइक व चोर दोनो को तलाश रही है।

नहाने गई महिला मानसी वाकल तालाब में डूबी
उदयपुर। जिले के झाडोल थानांतर्गत नवासी तलाई गांव में घर से नहाने गई महिला मानसी वाकल तालाब में डूब गई। पुलिस के अनुसार प्रेमशंकर पुत्र नकालाल वडेरा निवासी तलाई गोराणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां भंवरी बाई दोपहर करीब बारह बजे घर से नहाने के लिए मानसी वाकल तालाब पर गई थी। घर पर नहीं लौटने पर तालाब पर जाकर देखा तो वह पानी के अंदर पडी नजर आ रही थी। इस पर वह खुद पानी के अंदर उतर कर देखा तो उसकी मां की मृत्यु हो चुकी थी। उसकी मां भंवरी बाई नहाते हुए अचानक पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

फुटिया तालाब में डूबने से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के झाडोल थानांतर्गत नहाने गए युवक की फुटिया तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार नवलचंद पुत्र नाना खोखरिया निवासी सारण झाडोल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका 21 वर्षीय पुत्र जगदीशचंद खोखरिया सारण तहसील झाडोल में रहता है। वह शाम करीब साढे पांच बजे तालाब में नहाने जाने का कहकर घर से निकला था जो देर रात तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की तो फुटिया तालाब शरण में तालाब के बाहर जगदीश के कपडे व चप्पल पडे मिले। शंका होने पर रात में तालाब के आसपास तलाश की परंतु पता नहीं चला। रात होने से सुबह वापस ग्रामीणों की सहायता से तलाश किया तो सुबह करीब साढे ग्यारह बजे जगदीश का शव फुटिया तालाब में मिला। उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!