तिरंगे रंग में रंगा इनरव्हील का मंच, देशभक्ति गीतों से गूंजा उदयपुर
उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक शाम देशभक्ति के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देशभक्ति गीत गायन एवं क्विज प्रतियोगिता में क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जेएसजी अर्हम की प्रेसिडेंट एवं इनरव्हील क्लब की पास प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया थीं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति हमारे मन में सदैव जीवंत रहनी चाहिए। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने तिरंगे के रंगों में परिधान पहनकर देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया। वाइस प्रेसिडेंट बबिता जैन ने बताया कि गीत गायन प्रतियोगिता में सदस्यों…
