उदयपुर, 17 अगस्त। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में आध्यात्मिक चातुर्मास की श्रृंखला के तहत श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक का आयोजन प्रवचन प्रभाविका प.पू. रतनसुता विदुषी साध्वी डॉ. विद्युत प्रभाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-6 की पावन निश्रा में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
उदयपुर की जानी-मानी सुश्राविका एवं धर्मसंघमाता स्व. श्रीमती जतन बाई, धर्मपत्नी स्व. श्री विजय सिंह सिंघवी की पुण्य स्मृति में सुनील-नीना, शशांक-दीप्ति, अनुभव-प्रज्ञा, च. दर्श, प्रभव एवं सिंघवी परिवार ने मूलनायक परमात्मा श्री वासुपूज्य भगवान के अभिषेक एवं संपूर्ण पूजा-विधान का लाभ लिया। इसके पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया।
पूजा विधान में प्रतिदिन सैकड़ों धर्मानुरागियों के साथ नियमित रूप से दादावाड़ी पधारने वाले श्रावक-श्राविकाओं तथा बाहर से आए अतिथियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान दादावाड़ी परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।
इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष राज लोढ़ा, शैलेन्द्र लोढ़ा, भगवत सिंह सुराणा, डॉ. बी.एल. दलाल, भंवर दोशी, मनोहर सिंह बापना, दिलीप सिरोया, गजेन्द्र भंसाली, गजेन्द्र चैधरी, सुभाष महात्मा, संजय खिमावत, गौरव कोठारी, विकास सुराणा, हेमलता नाहर, माया सिरोया, ऋतु पारिख, मंजू पितलिया, कविता खिमावत एवं सुषमा नाहर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
खरतरगच्छ संघ, ट्रस्ट मंडल एवं सिंघवी परिवार की ओर से जावरा से पधारे विधिकारक जितेंद्र जैन सहित आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।
सूरजपोल दादावाड़ी में गूंजे भक्ति के स्वर, श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
