एडीएम ने प्रिंटिंग प्रेस प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की दी जानकारी
नगरीय निकाय चुनाव - 2026 चुनावी पेम्फलेट-पोस्टर के मुद्रण में नियमों की पालना जरूरी उदयपुर, 18 अगस्त। आगामी नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही चुनावी प्रचार सामग्री के मुद्रण को लेकर निर्धारित प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा के सानिध्य में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में शहर के प्रिंटिंग प्रेस प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। प्रचार सामग्री पर मुद्रक एवं प्रकाशक की जानकारी अनिवार्य रूप से हो अंकित बैठक में एडीएम सिटी ने विभिन्न मुद्रक एवं…
