– वंचित वर्गों के लिए नि:शुल्क गरबा और महिला क्लब सदस्यों के लिए विशेष नि:शुल्क डांडिया
उदयपुर, 18 सितम्बर। नवरात्रि के अवसर पर अनंत फाउंडेशन की संस्थापक निशा जैन द्वारा डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। इस नौ दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन पिस्टल शूटर एवं वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर दीपक शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नैना जैन, आशा श्रीमाली (इनर व्हील), सुनीता सिंघवी (सैंटूर मॉम्स), सुप्रिया खंडेलवाल (सक्षम सोसाइटी), संजय खंडेलवाल (सक्षम सोसाइटी), प्रीति श्रीमाली, एवं डॉ. बलदीप शर्मा, निदेशक, शर्मा वूमेन्स हेल्थ फिजियोथेरेपी क्लिनिक सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अनंत फाउंडेशन की ओर से वृद्धाश्रम, पेंशनभोगियों एवं अनाथालयों से आने वाले लोगों को प्रतिदिन एक घंटे का नि:शुल्क गरबा कराया जाएगा। साथ ही, पोस्टर विमोचन में शामिल सभी क्लबों की महिला सदस्यों के लिए एक दिन का नि:शुल्क डांडिया आयोजित किया जाएगा। अनंत फाउंडेशन की यह पहल नवरात्रि के उत्सव को सेवा और सामाजिक एकता से जोडऩे का सुंदर एवं सराहनीय प्रयास है।
पिस्टल शूटर दीपक शर्मा ने किया अनंत फाउंडेशन की नवरात्रि डांडिया रात्रि के पोस्टर का विमोचन
