कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 36 पदक, स्वर्ण पदकों की रही धूम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। हिरणमगरी से.13 स्थित एमवीएम स्कूल में आयोजित दो दिवसीय महाराणा प्रताप कप-5 कराटे प्रतिस्पर्धा में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काता और फाइनल कुमिते स्पर्धाओं में कुल 36 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में शानदार सफलता दर्ज की।
एसोसिएशन के डाॅ विक्रम सहगल ने बताया कि काता स्पर्धा में कियारा, इराम, शुभ्रा,जनक, मायशा, इनमाई, मीरा, मंशिका, हेमंग, हेमेंदु, विहान, मयांश, मेधांश, सोहम और निक्की खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण और एंजेल, गुंजन, खुशी और ऋषि ने 4 रजत पदक जीते।
उन्होंने बताया कि फाइनल कुमिते मंे कियारा, ऋषि और मायशा ने 3 स्वर्ण, निक्की, मायनाश, इराम, मंशिका, सोहम और एंजेल ने 6 रजत और खुशी, विहान, जोजो, मीरा, मेधांश, गुंजन, हेमंग और हेमेंदु 8 कांस्य पदक प्राप्त कर धूम मचायी। उदयपुर डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन कराटे ओलम्पिक संग व राज्य स्तरीय बाॅडी से जुड़ी हुई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!