उदयपुर। सरकारी योजनाओं, तकनीकी नवाचार, विकास की संभावनाओं और नए अवसरों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘उज्जवल राजस्थान 3.0’ का तीन दिवसीय मेगा जन-जागरूकता आयोजन 20 से 22 अगस्त 2026 तक होटल योइस, उदयपुर में आयोजित होगा। यह आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए पूर्णतः निःशुल्क एवं खुला रहेगा।
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का केंद्रीय विषय ‘फ्यूचर ऑफ उदयपुर’ रखा गया है। इसमें उदयपुर के विकास, आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, पर्यटन, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, सतत विकास तथा सामाजिक-आर्थिक प्रगति की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही उदयपुर और राजस्थान की विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन में भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा वित्तीय संगठनों सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थान भाग लेंगे। कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास, डैडम्, पर्यावरण, शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।
आयोजन में केएसडीएल, आईसीएआर,सीएसआईआर,आईसीएमआर, सीएसआईआर,फसाई, सीएस आईआर,डीबीटी,सीपीडीओ,बीआईएस,जी
युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर
‘उज्जवल राजस्थान 3.0’ में विद्यार्थियों और युवाओं पर विशेष ध्यान रहेगा। उन्हें उच्च शिक्षा, करियर विकल्प, उभरती तकनीकों, कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी मिलेगी। विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद कर युवा व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजकों ने विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों, किसानों, शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस तीन दिवसीय आयोजन में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया है। आयोजन का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ विकसित राजस्थान और विकसित भारत 2047 के सामूहिक विजन में नागरिक सहभागिता को मजबूत करना है।
उदयपुर में 20 से 22 अगस्त तक सजेगा ‘उज्जवल राजस्थान 3.0’, विकास और नवाचार पर रहेगा फोकस
