Udaipur News

निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की परंपरा को कायम रखना सामूहिक जिम्मेदारी – जिला निर्वाचन अधिकारी

निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की परंपरा को कायम रखना सामूहिक जिम्मेदारी – जिला निर्वाचन अधिकारी

नगर निकाय चुनाव- 2026 मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम संचालन का दिया प्रशिक्षण उदयपुर, 30 अगस्त। नगर निकाय चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में रविवार को नगर निगम परिसर स्थित विभिन्न सभागारों में मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सुखाड़िया रंगमंच सभागार, दीनदयाल उपाध्याय सभागार एवं पार्षद सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को मतदान केंद्र पर निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के…
Read More
उदयपुर में शहीद परिवारों से मिली 145 लाइट एयर डिफेंस रेजिमेंट की साइकिल टीम

उदयपुर में शहीद परिवारों से मिली 145 लाइट एयर डिफेंस रेजिमेंट की साइकिल टीम

अभिनव नागोरी की 37वीं जयंती पर भावुक हुआ माहौल बहनों ने जवानों को बांधी राखी उदयपुर, 30 अगस्त। नसीराबाद स्थित 145 हल्की वायु रक्षा रेजिमेंट (स्वचालित) की 10 सदस्यीय साइकिल अभियान टीम ने उदयपुर पहुंचकर शहीद परिवारों से आत्मीय भेंट की। टीम ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण को नमन किया तथा परिवारों के साथ भावनात्मक पल साझा किए। साइकिल अभियान टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट गुरुमुख सिंह ने किया। टीम में नायक रोहित पाठक, लांस नायक संतोष, लांस नायक सी.टी. राव, लांस नायक रोशन तिर्की, अग्निवीर मुरूघन, अग्निवीर पवार अथर्व, अग्निवीर प्रिंस,…
Read More
डॉ. अरविंद अग्रवाल को जीआईबीएफ में मिली अहम जिम्मेदारी, बने एसोसिएट डायरेक्टर

डॉ. अरविंद अग्रवाल को जीआईबीएफ में मिली अहम जिम्मेदारी, बने एसोसिएट डायरेक्टर

व्यापार, निवेश और कॉरपोरेट नेटवर्किंग को बढ़ावा देने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका उदयपुर। ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (ळप्ठथ्) ने डॉ. अरविंद अग्रवाल को एसोसिएट डायरेक्टर नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी अपॉइनमेन्ट एण्ड लीडरशीप एसोसिएशन अग्रीमेन्ट के अनुसार उनका कार्यकाल 21 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2027 तक रहेगा। एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में डॉ. अग्रवाल संगठन के सदस्यता विस्तार और व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत करने के साथ बिजनेस एवं कॉरपोरेट परिचय, कार्यक्रमों तथा डेलीगेशन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे रणनीतिक साझेदारी और प्रायोजन के नए अवसर विकसित करने की दिशा में भी कार्य करेंगे। डॉ.…
Read More
मोह की कैद से निकलकर आत्मकल्याण की राह पर बढ़ेंःसाध्वी विद्युतप्रभा

मोह की कैद से निकलकर आत्मकल्याण की राह पर बढ़ेंःसाध्वी विद्युतप्रभा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने रविवार को साधना, आत्मशुद्धि और संसार के मोह पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परमात्मा की लगातार साढ़े बारह वर्ष की अखंड साधना का चिंतन करते हैं तो हृदय द्रवित हो उठता है। आज हम एक-दो घंटे भी निरंतर आराधना नहीं कर पाते। शरीर के लिए पसीना बहाने में पीछे नहीं हटते, लेकिन आत्मशुद्धि के लिए पुरुषार्थ करने में हमारा उत्साह कमजोर पड़ जाता है। साध्वीश्री ने कहा कि संसार के प्रति हमारी आसक्ति इतनी गहरी है कि आत्मकल्याण का मार्ग दिखाई ही नहीं…
Read More
धूप-बारिश में महिलाओं का सहारा बना रोटरी एलीट, फतेहसागर किनारे बांटी 20 छतरियां

धूप-बारिश में महिलाओं का सहारा बना रोटरी एलीट, फतेहसागर किनारे बांटी 20 छतरियां

उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट ने सेवा कार्य के तहत फतेहसागर काला किवाड़ से देवाली छोर तक सड़क किनारे भुट्टे एवं अन्य वस्तुएं बेचकर आजीविका चलाने वाली महिलाओं के लिए सराहनीय पहल की। क्लब अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि क्लब की ओर से महिलाओं को धूप और बारिश से बचाव के लिए 20 बड़े आकार की छतरियों का निःशुल्क वितरण किया गया। छतरियां क्लब सदस्या शुभ्रा गुप्ता के सहयोग से उपलब्ध कराई गईं। क्लब सचिव अनिता जैन, पूर्व अध्यक्ष सरिता दुगड़, सुशीला मेहता, शुभ्रा गुप्ता, साधना तलेसरा, श्वेता गालुंडिया, प्रियंका चोरड़िया एवं ईशा शर्मा सहित अन्य सदस्याओं ने वितरण कार्य…
Read More
स्वीकार भाव से दूर होता है अहंकार, धर्म देता है जीवन की सही दिशाःडॉ. सुरेंद्र मुनि

स्वीकार भाव से दूर होता है अहंकार, धर्म देता है जीवन की सही दिशाःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर। देवेंद्रधाम में आयोजित धर्मसभा में डॉ. सुरेंद्र मुनि ने कहा कि धर्म मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। ज्ञान को जीवन में उतारने के लिए मन में स्वीकार भाव होना आवश्यक है। परिस्थितियों को नकारने के बजाय सहजता से स्वीकार करने से व्यक्ति मजबूत बनता है और जीवन में शांति, संतोष व आत्मविश्वास का विकास होता है। डॉ. राजेंद्र मुनि ने कहा कि शरीर परिवर्तनशील है, जबकि आत्मा शाश्वत है। मनुष्य को भौतिक सुखों के मोह में न फंसकर संयम, साधना और आत्मचिंतन के मार्ग पर चलना चाहिए। इससे कर्मबंधन से मुक्ति…
Read More
इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर फतेहपुरा चौकी पर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। क्लब  अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि सदस्यों ने समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। नयना जैन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है, जो समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था…
Read More
भगवा धारण के साथ शुरू हुई गवरी, 40 दिनों तक गांव-गांव गूंजेगी मेवाड़ की लोकसंस्कृति

भगवा धारण के साथ शुरू हुई गवरी, 40 दिनों तक गांव-गांव गूंजेगी मेवाड़ की लोकसंस्कृति

उदयपुर। मेवाड़ की समृद्ध आदिवासी लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक गवरी लोकनाट्य का शुभारंभ हो गया है। रक्षाबंधन के बाद शुरू होने वाली गवरी करीब 40 दिनों तक ग्रामीण अंचलों में विभिन्न गांवों में खेली जाती है। गवरी को नृत्य, संगीत, अभिनय और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम माना जाता है। इसी परंपरा के तहत आज गोवर्धन विलास क्षेत्र के एक बटा कोलोनी में गवरी का आयोजन किया गया। आयोजन की व्यवस्था अशोक गोस्वामी के संयोजन में की गई है। आज भगवा धारण करने के साथ ही कलाकारों ने आगामी 40 दिनों तक चलने वाली इस लोक परंपरा की…
Read More
कैट विमेन विंग की महिलाओं ने चांदी के कारोबार की बारीकियां जानीं, महिला उद्यमियों ने बढ़ाया बिजनेस नेटवर्क

कैट विमेन विंग की महिलाओं ने चांदी के कारोबार की बारीकियां जानीं, महिला उद्यमियों ने बढ़ाया बिजनेस नेटवर्क

- कैट विमेन विंग उदयपुर की 28वीं बिजनेस विजिट मेक माई क्राफ्ट सिल्वर एम्पोरियम में आयोजित उदयपुर, 29 अगस्त। कैट विमेन विंग उदयपुर की ओर से 28वीं बिजनेस विजिट का आयोजन मेक माई क्राफ्ट सिल्वर एम्पोरियम में किया गया। कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि 28वीं बिजनेस विजिट महिला उद्यमियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं व्यवसायिक दृष्टि से उपयोगी रही। कार्यक्रम में कैट विमेन विंग की सदस्य एवं मेक माई क्राफ्ट सिल्वर की डायरेक्टर सारिका छापरवाल ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया और सिल्वर व्यवसाय, उत्पादों एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। सारिका…
Read More
बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग कल

बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग कल

नेटवर्किंग, बिजनेस इंट्रोडक्शन, प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन में जुटेंगे बिजनेस प्रोफेशनल्स उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन चौप्टर की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग 31 अगस्त को शाम 4 बजे से 6 बजे तक हार्वर्ड जॉनसन में आयोजित की जाएगी। मीटिंग में दोनों चौप्टर से जुड़े बिजनेस प्रोफेशनल्स एवं सदस्यों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में बिजनेस नेटवर्किंग, बिजनेस इंट्रोडक्शन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन प्रमुख आकर्षण होंगे। इस दौरान दोनों चौप्टर के सदस्य एक-दूसरे से परिचित होंगे, अपने बिजनेस एवं प्रोफेशन के बारे में जानकारी साझा करेंगे तथा नए बिजनेस कनेक्शन, रेफरल और कोलैबोरेशन के अवसरों पर…
Read More
error: Content is protected !!