कुन्दकुन्द संवाद नाटक के माध्यम में दिया आध्यात्मिक एवं आत्म जागृति का संदेश
उदयपुर 16 अक्टूबर। त्रिशला जागृति मंच की ओर से हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर आयोजित ‘‘कुन्दकुन्द संवाद’’ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति श्रीमती डोली जैन, श्रीमती रुचिता जैन एवं श्रीमती ज्येति जैन के द्वारा संवादात्मक शैली में प्रस्तुत की गई। मंच अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि कुन्दकुन्द संवाद की प्रस्तुति ने इस साश्वत सत्य की ओर ध्यान आकर्षित किया कि संसार में मनुष्य बाहरी उपलब्धियों और भौतिक पदार्थों में सुख खोजता रहता है। जबकि वास्तविक आध्यात्मिक यात्रा स्वयं को जानने और अपनी आत्मिक शुद्धता को पहचानने से होती है। संवाद की पात्र डोली जैन ने…
