सांसारिक चिंता जीव को ईश्वर से दूर करती है और पारमार्थिक चिंता प्रभु के समीप लाती है
-रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में श्रीमद्भागवत महापुराण के व्यावहारिक विज्ञान को सुनकर भावविभोर हुए शहर के प्रबुद्धजन उदयपुर, 18 मई। ब्रज गोपिका सेवा मिशन के तत्वावधान में हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित आशीष वाटिकामें आयोजित नौ दिवसीय पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य महोत्सव के द्वितीय दिन व्यासपीठ से जगद्गुरु उत्तम स्वामी श्री कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका रासेश्वरी देवी जी ने जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया। इससे पूर्व सत्र की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और भागवत आरती से हुई। पूजनीया मां ने उदयपुर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2006…
