पूर्व संघचालक वैद्य भागीरथ जोशी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि
उदयपुर, 18 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रहे, समाजसेवी व चिकित्सक वैद्य भागीरथ जोशी की 37वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संघ में वैद्य भागीरथ जोशी के सहयोगी रहे, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए संस्मरणों की चर्चा करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी, दिनेश गुप्ता, समाजसेवी भूपाल बाबेल, गिरीश त्रिवेदी, एडवोकेट योगेन्द्र दशोरा, यशवन्त जोशी, भुवनेश्वर जोशी, पुष्पा जोशी,डॉ मनीष तिवारी,…
