एमपीयूएटी की निरीक्षण समिति ने खेरवाड़ा एवं गोगुन्दा राजकीय कृषि महाविद्यालयों का किया निरीक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 03 जुलाई, 2026 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी)उदयपुर द्वारा विश्वविद्यालय से सम्बद्धता (Affiliation) प्रदान करने की प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय कृषि महाविद्यालयखेरवाड़ा (उदयपुर) एवं राजकीय कृषि महाविद्यालयगोगुन्दा (उदयपुर) का स्थलीय निरीक्षण विश्वविद्यालय की त्रि-सदस्यीय निरीक्षण समिति द्वारा किया गया। समिति में डॉ. एल. एन. महावरप्रोफेसरउद्यानिकी विभागराजस्थान कृषि महाविद्यालयउदयपुर (अध्यक्ष)डॉ. रमेश बाबूप्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षकीट विज्ञान विभाग (सदस्य) तथा डॉ. जी. एल. मीणाप्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षकृषि अर्थशास्त्र विभाग (सदस्य) शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान समिति ने दोनों महाविद्यालयों की भौतिक अवसंरचनाशैक्षणिक व्यवस्थाओंप्रयोगशालाओंपुस्तकालयकृषि भूमिकक्षाओंभवनोंउपकरणोंसंकाय एवं अन्य मानव संसाधनों सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत एवं तथ्यात्मक मूल्यांकन किया। इसके अतिरिक्त आवश्यक अभिलेखों का सत्यापनफोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी नियमानुसार सम्पन्न की गई।

समिति के निरीक्षण में पाया गया कि राजकीय कृषि महाविद्यालयखेरवाड़ा का महाविद्यालय भवन लगभग पूर्ण रूप से तैयार है तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकांश आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। वहीं राजकीय कृषि महाविद्यालयगोगुन्दा में भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा कुछ संरचनात्मक कार्य अभी भी जारी हैंजिनके पूर्ण होने के उपरांत महाविद्यालय की समस्त अधोसंरचनात्मक सुविधाएँ पूर्ण रूप से विकसित हो जाएँगी।

निरीक्षण के समय दोनों महाविद्यालयों में नियमित रूप से शिक्षण कार्य एवं परीक्षाओं का संचालन हो रहा था। समिति ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत नहीं पाई गईजबकि कक्षाओं में उपस्थित विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या छात्रों की अपेक्षा अधिक रहीजो उच्च शिक्षा में बालिकाओं की बढ़ती सहभागिता का सकारात्मक संकेत है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार समिति द्वारा निरीक्षण के दौरान संकलित समस्त तथ्योंआवश्यक दस्तावेजी साक्ष्योंफोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी के आधार पर विस्तृत निरीक्षण प्रतिवेदन एवं अपनी अनुशंसाएँ तैयार कर संयोजक एवं निदेशकआवासीय निर्देशन निदेशालयमहाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयउदयपुर को प्रस्तुत की जाएंगी।

विद्यार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में समिति ने सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया। समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों से कहा कि वे भविष्य में कृषि स्नातक एवं कृषि विशेषज्ञ के रूप में किसानों को हरित खाद (Green Manuring) के अधिकाधिक उपयोगरासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं न्यूनतम प्रयोग तथा जैविक एवं कार्बनिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करें। समिति ने विद्यार्थियों को बताया कि मृदा स्वास्थ्य संरक्षणपर्यावरण संतुलन एवं टिकाऊ कृषि विकास के लिए प्राकृतिक एवं जैविक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। साथ हीकिसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के उपयोग तथा संसाधनों के वैज्ञानिक एवं विवेकपूर्ण प्रबंधन के प्रति भी प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. दिनेश हंस (अधिष्ठाता)डॉ. रेखा पंचाल (अधिष्ठाता)श्री राजीव शर्मा (नोडल अधिकारी)डॉ. जितेन्द्र कुमारडॉ. महेन्द्र गोराडॉ. के. के. चन्देलश्री विजेन्द्रश्री मुकेश कुमार चौधरीडॉ. अर्जुन सिंह राजपूतडॉ. बीरेन्द्रडॉ. सुरेश कुमारडॉ. मुकेश कुमार यादवडॉ. आशीष राजा जांगिड़डॉ. सुरेन्द्र कुमार धायलडॉ. नरेन्द्र चौधरी सहित विद्या संबल योजना के अंतर्गत कार्यरत अतिथि संकायअशैक्षणिक कार्मिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निरीक्षण समिति को आवश्यक अभिलेखसूचनाएँ एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान किया।

समिति ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं एवं सहयोग की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि दोनों महाविद्यालय विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक मानकों की दिशा में निरंतर प्रगति करते हुए गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!