उदयपुर, 3 जुलाई, भगवान जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर से निकलने वाली भव्य एवं विशाल रथ यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति उदयपुर की ओर से भव्य तैयारियां शुरू हो गई है पूरे शहर एवं रथ यात्रा मार्ग को ध्वजा पताकाओं से सजाने की तैयारीयां चल रही है.
समिति प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि ज्यों ज्यों भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ यात्रा का दिन करीब आ रहा हैं,,वैसे-वैसे रथ यात्रा समिति सभी समाजों,संगठनों साधु संतों, के साथ घर-घर पीले चावल रखकर उन्हें रथ यात्रा में आमंत्रित कर रहे हैं वहीं रथ यात्रा समिति के संयोजक दिनेश मकवाना के नेतृत्व में लोकेश वैष्णव, दिलीप तंबोली, राजेश चावला, लाला वैष्णव केसर सिंह भेरू सेठ, कैलाश जिनगर और चंद्रेश दीक्षित की टीम पूरे शहर के घरों की छतो तथा भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा मार्ग मे ध्वजा पताकाए लगाकर उनका स्वागत करने के लिए पलक पावडे बिछाकर तैयारी को मूर्त रूप देने में लगे हुए हैं.
रथयात्रा को लेकर आसीन्द की हवेली मे 5 जुलाई को समाजो, संगठनों की बैठक शाम 5.30 बजे : भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ यात्रा की तैयारी को लेकर विभिन्न संगठनों एवं समाजो कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की मनमोहक झांकियों आदि के क्रम मे बेंड बाजो घोडे, बग्गियां, साउंड सिस्टम, भजन मंडलिया की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के लिए आसींद की हवेली जगदीश चौक पार्किंग में 5 जुलाई 2026 रविवार को शाम 5:30 बजे विभिन्न समाजों,संगठनों, साधु संतों गादी- पत्तियों, रथ समिति, पुजारी परिषद के प्रमुखों के साथ बैठक रखी गई है जिसमें भगवान जगन्नाथ स्वामी की निकलने वाली भव्य रथ यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे.,इस बैठक के पश्चात समाज और संगठनों के प्रमुखों को ध्वजा पताकाएं वितरित की जाएगी.
