जगदीश चौक प्रांगण में आज उतारा जाएगा रजत रथ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। आगामी 16 जुलाई को रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत् ठाकुरजी जगन्नाथ राय जी का रजत रथ गुरुवार संध्या आरती के बाद जगदीश चौक प्रांगण को गौमूत्र गंगाजल छिडकाव से शुद्धिकरण किया जाएगा। श्री रथ समिति उदयपुर के सचिव रवि माली ने बताया कि शुद्धिकरण के बाद ठाकुरजी श्री जगन्नाथराय जी के निज मंदिर से रजत रथ की गणेश प्रतिमा को गाजे बाजे हर्षोल्लास के साथ उत्साहपूर्वक जगदीश चौक प्रांगण में विधि विधान द्वारा गणपति पूजन कर श्रीरथ समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धलुओं द्वारा जगदीश चौक प्रांगण में रजत रथ के विभिन्न भागों को उतरा जाएगा। श्री रथ समिति के तकनीकी विशेषज्ञों गोपाल सुथार, अंबालाला लौहार, घनश्याम चावला, प्रेमदास वैष्णव, राजेंद्र श्रीमाली, कमल चौहान, श्याम सुथार के दिशा निर्देश देखरेख में प्रशांत माली, रवि माली, सुरेंद्रसिंह, ओमसिंह पंवार, निलेश तम्बोली सहित समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा जगदीश चौक प्रांगण में रजत रथ के विभिन्न भागों को जोडकर संपूर्ण रजत रथ 12 जुलाई तक तैयार कर दर्शनाथ रखा जाएगा। संपूर्ण रजत रथ की साफ सफाई का कार्य राजूभाई व महेश भाई के कार्मिकों द्वारा किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!