त्यागीव्रती सोहनलाल मालवी का पंचम पुण्य स्मरण दिवस मनाया
विश्व शांति के लिए किया शांति विधान, गांव के सरकारी स्कूल के 1500 बच्चों को करवाया भोजन उदयपुर, 9 जुलाई। जैन समाज के प्रेरणास्रोत, वंदनीय एवं अनुकरणीय त्यागीव्रती स्व. सोहनलाल मालवी (काकसा) के पंचम पुण्य स्मरण दिवस का आयोजन गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर काकसा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रात:काल श्रीजी अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात मंदिरजी में शांतिविधान का आयोजन आर्यिका चैत्यमती एवं सुहितमती के सानिध्य में संपन्न हुआ । दोपहर में आयोजित स्वामीवात्सल्य में समाज…
