बाल श्रम उन्मूलन और श्रमिक कल्याण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर
दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश उदयपुर, 15 अप्रैल। श्रम विभाग से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण टास्क फोर्स और समितियों की संयुक्त बैठकें बुधवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा की उपस्थिति में हुई। इस दौरान भवन निर्माण श्रमिकों के कल्याण, बाल श्रम की रोकथाम और बंधक श्रमिक सतर्कता जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और भविष्य के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। तीन माह में 16 बच्चे मुक्त, दोषियों पर गिरेगी गाज जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की समीक्षा के दौरान संभागीय श्रम आयुक्त संकेत मोदी…
