इंदरसिंह बारहठ स्मृति राज्य स्तरीय जूनियर लॉन टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, जयपुर के प्रियांश तंवर का डबल खिताब
उदयपुर। राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय के टेनिस कोर्ट पर 12 से 16 अप्रैल तक आयोजित इंदरसिंह बारहठ स्मृति राजस्थान स्टेट जूनियर लॉन टेनिस प्रतियोगिता के सभी फाइनल मुकाबले आज सम्पन्न हो गए। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर के प्रियांश तंवर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिंगल्स और डबल्स दोनों में खिताब जीतकर दोहरा विजय हासिल किया। सिंगल्स के फाइनल में प्रियांश ने उदयपुर के हर्षिल मेवाड़ा को 7-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-18 युगल वर्ग में प्रियांश और नव्य भट्ट की जोड़ी ने हर्षिल और कुनाल की जोड़ी…
