नई टीम संगठन को देगी नई गति, नेटवर्किंग और व्यवसायिक विकास पर रहेगा विशेष फोकस
जयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) जयपुर चैप्टर की जुलाई से दिसम्बर माह की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी सदस्यों के बीच नेटवर्किंग, व्यवसायिक सहयोग, नेतृत्व विकास तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
मुकेश माधवानी ने बताया कि हिम्मत सिंह नाथावत को मुख्य संरक्षक के साथ ही अजय अग्रवाल, सुभाष गोयल और सुरेश सैनी को चीफ एडवाइजर बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में प्रीती सक्सैना को अध्यक्ष, डॉ. मदन मोहन पालीवाल को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को महासचिव, ममता पंचोली को सचिव, शुभम शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुमित गर्ग को सह कोषाध्यक्ष, मोहित सक्सेना को प्रवक्ता, शालिनी कूलवाल और मेघा शर्मा को कनेक्ट कोऑर्डिनेटर (मीटिंग्स एवं वर्कप्लेस), अंजली सिंह गहलोत को बिजनेस ग्रोथ कोऑर्डिनेटर, पियुष शाह और लिंकन भट्ट को वन-टू-वन कोऑर्डिनेटर, आशीष गोयल और सलिल भार्गव को स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, राजेश टोडवाल को मेडिकल कॉर्डिनेटर, तरूण मालवीय को इवेंट हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा अभिषेक प्रधान, अंकित विजयवर्गीय, साक्षी जैन और भावना केडिया को एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया है।
मुकेश माधवानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना से बीसीआई जयपुर संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा तथा सदस्यों को नेटवर्किंग, व्यवसायिक सहयोग और बिजनेस ग्रोथ के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
