Udaipur News

21 जुलाई से 31 अगस्त तक लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के फॉलो-अप कैंप

21 जुलाई से 31 अगस्त तक लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के फॉलो-अप कैंप

राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश शेष कार्यों के त्वरित निस्तारण और लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने पर रहेगा फोकस उदयपुर, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए गए शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की निरंतरता बनाए रखने और मुख्य अभियान के दौरान लंबित रहे कार्यों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 21 जुलाई से 31 अगस्त, 2026 तक फॉलो-अप शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। राजस्व (ग्रुप-5) विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग ने इस बाबत् सभी संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलक्टरों को इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए…
Read More
उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी होगा भव्य आयोजन

उदयपुर में फिर सजेगा राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर, 9 से 11 जनवरी होगा भव्य आयोजन

उदयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर (RTTF) 2027 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को होटल रघु महल में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में फेयर की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। फेयर के आयोजक कमल शाह ने बताया कि वर्ष 2026 में उदयपुर में आयोजित प्रथम राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर को पर्यटन एवं होटल उद्योग से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला था। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए आगामी 9, 10 एवं 11 जनवरी 2027 को…
Read More
राजस्थानी सिनेमा को मिली नई उड़ानः उदयपुर में मायड़ ओटीटी लॉन्च, ‘वडल्या हिंदवा’ का प्रीमियर और ऐतिहासिक एक्टिंग वर्कशॉप संपन्न

राजस्थानी सिनेमा को मिली नई उड़ानः उदयपुर में मायड़ ओटीटी लॉन्च, ‘वडल्या हिंदवा’ का प्रीमियर और ऐतिहासिक एक्टिंग वर्कशॉप संपन्न

उदयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान के क्षेत्रीय सिनेमा और डिजिटल मनोरंजन जगत के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। मायड़ स्टूडियोज़ द्वारा उदयपुर में आयोजित एक दिवसीय भव्य एक्टिंग वर्कशॉप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 100 युवा कलाकारों ने भाग लेकर अभिनय की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी अवसर पर राजस्थान का नया मायड़ व्ज्ज् ऐप लॉन्च किया गया तथा बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फिल्म ‘वडल्या हिंदवा’ का डिजिटल प्रीमियर भी किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को भरतमुनि के नाट्यशास्त्र के आधार पर अभिनय के चार प्रमुख आयाम,आंगिक, वाचिक, आहार्य और सात्विक अभिनयकृका व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।…
Read More
108 गौशालाओं में छप्पन भोग श्रृंखला का 15वां पड़ावः हरि गौशाला में गूंजा गौसेवा, संस्कार और भक्ति का संगम

108 गौशालाओं में छप्पन भोग श्रृंखला का 15वां पड़ावः हरि गौशाला में गूंजा गौसेवा, संस्कार और भक्ति का संगम

उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट की ओर से देशभर की 108 गौशालाओं में आयोजित की जा रही छप्पन भोग श्रृंखला के अंतर्गत 15वां छप्पन भोग महोत्सव रघुनाथपुरा स्थित हरि गौशाला में श्रद्धा, सेवा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस सेवा प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने की. कैलाश बुला व तीक्षिका पुरोहित के जन्मोत्सव के अवसर पर धनेश पुरोहित ने छप्पन भोग का लाभ लेकर आयोजन को विशेष बनाया। ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि देशभर में चल रही यह अनूठी छप्पन भोग श्रृंखला…
Read More
उदयपुर में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का संगम, ‘द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड’ ने बिखेरा रैंप पर जलवा

उदयपुर में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का संगम, ‘द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड’ ने बिखेरा रैंप पर जलवा

उदयपुर। शहर में फैशन, ग्लैमर और नई प्रतिभाओं का शानदार संगम उस समय देखने को मिला, जब अशोका ग्रीन बैंक्वेट हॉल में “द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड” का भव्य आयोजन किया गया। स्वयंम प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित इस फैशन शो में देशभर से आए मॉडल्स, फैशन डिजाइनर्स, इंफ्लुएंसर्स और गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के फाउण्डर एवं सीईओ सुजल के. एवं को-फाउण्डर साहिल रघुवंशी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य देशभर की उभरती हुई फैशन प्रतिभाओं को ऐसा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला, व्यक्तित्व और डिजाइनिंग कौशल का प्रदर्शन कर…
Read More
गृहलक्ष्मी कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि का अनूठा प्रयास, साउंड हीलिंग, मेडिटेशन और स्किन केयर से महिलाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

गृहलक्ष्मी कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि का अनूठा प्रयास, साउंड हीलिंग, मेडिटेशन और स्किन केयर से महिलाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

उदयपुर, 20 जुलाई 2026। रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि द्वारा अशोका ग्रीन होटल में आयोजित श्गृहलक्ष्मीश् कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय को समर्पित विशेष सत्र आयोजित किया गया। क्लब मेंटर डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने लगभग 200 महिलाओं को साउंड हीलिंग, मेडिटेशन एवं स्किन केयर के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रेरक सत्र में डॉ. छाबड़ा ने बताया कि साउंड हीलिंग और मेडिटेशन मानसिक तनाव को कम करने, मन को शांत रखने, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने के प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त…
Read More
’नीरजा मोदी के गर्वित जांगिड़ बने यंग इनोवेटर’

’नीरजा मोदी के गर्वित जांगिड़ बने यंग इनोवेटर’

हीरो मोटोकॉर्प के साथ की इंटर्नशिप,  राष्ट्रीय स्तर पर टाप 30 में बनाया स्थान’ उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के छात्र गर्वित जांगिड़ हीरो मोटोकॉर्प द्वारा प्रायोजित यंग इन्नोवेटर प्रोग्राम में चयनित हुए हैं। बाल वैज्ञानिकों के लिए हीरो मोटोकॉर्प के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश भर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे तथा गहन चयन प्रणाली द्वारा तीस उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन किया गया जिसमें गर्वित जांगिड़ ने अपना स्थान बनाया। विद्यालय के छात्र कि इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के उद्योग समूह द्वारा उदयपुर…
Read More
तेयुप उदयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने किया शपथ ग्रहण

तेयुप उदयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने किया शपथ ग्रहण

तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर के सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजन मांडोत एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रातः 10:30 बजे भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार परिसर में हुआ। शपथ का संपूर्ण कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संस्कारक सुबोध दुग्गड, पंकज भंडारी, मनोज लोढ़ा, भूपेश खमेसरा द्वारा सम्पादित करवाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष अशोक चोरड़िया ने पधारे हुवे सभी अतिथिगण व समाजन का स्वागत करते हुवे नए अध्यक्ष साजन मांडोत को शपथ दिलाई, उसके पश्चात अध्यक्ष साजन मांडोत ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुवे बताया कि उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंघवी व संदीप कोठारी, मंत्री विनित फूलफगर, सहमंत्री पंकज भंडारी, अविनाश…
Read More
श्रीमती कामिनी गुर्जर अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग की महिला एग्जीक्यूटिव कमेटी में नियुक्त

श्रीमती कामिनी गुर्जर अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग की महिला एग्जीक्यूटिव कमेटी में नियुक्त

उदयपुर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य श्रीमती कामिनी गुर्जर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में 'महिला कांग्रेस एग्जीक्यूटिव कमेटी' का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती गुर्जर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्रीमती गुर्जर ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जय हिंद जी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी और प्रदेश ओबीसी विभाग के अध्यक्ष…
Read More
आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में राजस्थान विद्यापीठ के बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों को मिला राजस्थान में प्रथम रैंक

आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में राजस्थान विद्यापीठ के बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों को मिला राजस्थान में प्रथम रैंक

— कुलपति प्रो. कर्नल (मानद) एस.एस. सारंगदेवोत के दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यापीठ ने स्थापित किया सफलता का नया कीर्तिमान उदयपुर / 17 जुलाई 2026/ उच्च शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहे जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय), उदयपुर के नाम आज एक और ऐतिहासिक गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 की नवीनतम रैंकिंग में विद्यापीठ के दो पाठ्यक्रमों ने पूरे राजस्थान राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का परचम फहराया है। आईआईआरएफ 2026 की जारी सूची के अनुसार, विद्यापीठ के बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण…
Read More
error: Content is protected !!