उदयपुर, 20 जुलाई, भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा समिति उदयपुर द्वारा इस वर्ष निकलने वाली रथ यात्रा मार्ग में आने वाली परेशानियों को देखते हुए समिति के पदाधिकारी के साथ धर्मोत्सव समिति के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से संपर्क कर उन्हें अवगत कराया गया तथा आगामी वर्ष 2027 में रथ यात्रा के यथोचित मार्ग को सुझाने का निवेदन किया गया.
समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर,जगदीश चौक,उदयपुर से भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों का हुजूम उमर पड़ा,करीबन एक से डेढ़ लाख की संख्या में भक्तों का प्रभु की रथ यात्रा के साथ चलना तथा रथ यात्रा मार्ग में भक्तों का दर्शन करने के लिए उमड़ना यह भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक है.
भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा के वर्तमान मार्ग सकडा होना तथा भक्तों का जन सेलाब उमड़ना तथा जगह-जगह भक्तों के लिए मार्ग में जलपान की व्यवस्था होने की वजह से रथ यात्रा के दौरान महिलाओं बच्चों में वृद्ध जनों को दबने, धक्का मुक्की होने से परेशानिया हुई है, वैसे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की बहुत ही सुंदर व्यवस्था रही.
भक्तों के प्रति वर्ष बढ़ते जन सैलाब को देखते हुए रथ यात्रा मार्ग सकडा होने से एवं भक्तो की परेशानियों को देखते हुए रथ यात्रा को खुले मार्ग से ले जाने के लिए नए मार्ग को सुजाने हेतु जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दूहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, उमेश ओझा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र ओझा, रथ यात्रा कार्यपालक मजिस्ट्रेट तहसीलदार अशोक कुमार विजयवर्गीय आदि को पत्र देकर निवेदन किया कि आगामी वर्ष 2027 की रथ यात्रा के लिए नगरी एवं बाहरी क्षेत्र के निवासी दर्शन का लाभ ले सकें उनके लिए सुगम एवं यथोचित मार्ग पर रथ यात्रा निकालने की व्यवस्था कराने का कष्ट करें.
