श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल के 80 सदस्यों की एक दिवासीय तीर्थ यात्रा संपन्न
उदयपुर,24 जुलाई, श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 80 सदस्यों के दल ने एक दिवासीय तीर्थ यात्रा कर मेवाड़ एवं मारवाड़ के कई प्रसिद्ध देवी देवताओं के दर्शन कर लाभ उठाया, भजन कीर्तन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार सांखला ने बताया कि सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 80 सदस्यों के दल ने मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन के नेतृत्व में मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कड़िया गांव के समीप स्थित बड़वासन माता जी के दर्शन किए, अल्पाहार किया, उसके पश्चात केलवाड़ा से चारभुजा मार्ग में रिछेड़ गांव स्थित बहुत…
