महिला पर्यवेक्षक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शुक्रवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एडीएम प्रशासन एवं उपनियंत्रक परीक्षा दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में कुल 42 केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें कुल 10,898 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 7,790 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 3,108 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए. जिले का कुल उपस्थिति प्रतिशत 71.48 प्रतिशत रहा।

अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों के सर्वे कार्य को 26 जुलाई तक बढ़ाया गया
उदयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग आयोेग द्वारा राजधारा सर्वे मोबाइल एप पर अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों का सर्वे 10 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक करने के निर्देश दिए गए थे। सर्वे कार्य की समीक्षा के अनुसार अनुमानित जनसंख्या का लगभग 69.86 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण हुआ है। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव (सलाहकार) अशोक कुमार जैन ने बताया कि सर्वे कार्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से सर्वे कार्य की समय सीमा 26 जुलाई तक बढ़ाई गयी है। उन्होंने बताया कि अभी तक आॅनलाइन सर्वे की स्थिति के अनुसार जिले एवं विशेषकर शहरी क्षेत्रों में सर्वे कार्य पूर्ण किया जाना है जिसके तहत सर्वे कार्य की प्रगति को मद्देनजर रखते हुए सर्वे को 26 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

जिला स्वच्छ भारत मिशन- कार्यकारी परिषद् की बैठक 28 जुलाई को
उदयपुर, 24 जुलाई। जिला स्वच्छ भारत मिशन-कार्यकारी परिषद् की बैठक मंगलवार 27 जुलाई को दोपहर 12ः30 बजे जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट काॅन्फ्रेंस हाॅल में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरमा राम ने बताया कि बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026 के क्रियान्वयन, घर-घर कचरा संग्रहण हेतु निविदा प्रक्रिया, स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक 4 अगस्त को
उदयपुर, 24 जुलाई। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार 4 अगस्त को जिला कलक्टर सभागार मे आयोजित की जाएगी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा ने बताया कि बैठक में एजेन्डानुसार जन्म-मृत्यु की घटनाओं रजिस्ट्रीकरण के समन्वय पुनरावलोकन एवं रजिस्ट्रीकरण कार्य के मुल्यांकन व सुधार पर चर्चा की जाएगी इसके अतिरिक्त जिले में होने वाली जन्म, मृत्यु विवाह का शत प्रतिशत पंजियन, पीसीटीएस पोर्टल पर जन्म मृत्यु डेटा स्थिति सहित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!