श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल के 80 सदस्यों की एक दिवासीय तीर्थ यात्रा संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर,24 जुलाई, श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 80 सदस्यों के दल ने एक दिवासीय  तीर्थ यात्रा कर मेवाड़ एवं मारवाड़ के कई प्रसिद्ध देवी देवताओं के दर्शन कर लाभ उठाया, भजन कीर्तन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

 मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार सांखला ने बताया कि  सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 80 सदस्यों के दल ने मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन के नेतृत्व में मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल  कड़िया गांव के समीप स्थित बड़वासन माता जी के दर्शन किए, अल्पाहार किया, उसके पश्चात केलवाड़ा से चारभुजा मार्ग में रिछेड़ गांव स्थित बहुत ही प्राचीन, रमणीक, वनों से आच्छादित मगरे पर विराजित ” आमज माता के दर्शन किए , इसके पश्चात गड़बोर  स्थित भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए, चारभुजा में ही भोजन प्रसादी सभी सदस्यों ने की
 चारभुजा से देसूरी की नाल जो  प्राकृतिक छटा से आ – च्छादित है उसे  निहारते  हुए पाली जिले के पंचायत समिति देसूरी के नाडोल गांव में विराजित माता आशापुरा के मंदिर में माता के दर्शन किए,उन्हें मंडल की ओर से चुंदड  का वेश एवं श्रृंगार सामग्री अर्पण की तथा  मां का आशीर्वाद लिया.
माता के  दरबार के समीप स्थित मंदिर के  सभागार में राजस्थान पेंशनर समाज जिला पाली की नाडोल इकाई की ओर से श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 80 सदस्यों के लिए स्वागत समारोह  आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि देसूरी पंचायत समिति के उप प्रधान मानवेन्द्र  सिंह राठौड़  थे,अध्यक्षता  नाडोल भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी  ने की तथा  विशिष्ट अतिथि उदयपुर मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन थे,पेंशनर समाज नाडोल ईकाई के अध्यक्ष परमानंद जोशी ने अतिथियों का साफा,माला पहना कर स्वागत किया,साथ ही  मंडल के अध्यक्ष अशोक सांखला  महामंत्री कैलाश चंद्र बारबर  का भी साफा, माला पहनाकर सम्मान किया गया.
 श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर की ओर से उप प्रधान मानवेन्द्र  सिंह राठौड़, भाजपा मंडल के अध्यक्ष सतीश सोनी, पेंशनर समाज के अध्यक्ष परमानंद जोशी का मेवाड़ी पगड़ी एवं ऊपरना पहना कर स्वागत किया पेंशनर समाज की ओर  सभी  80 सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया.
इस अवसर पर मंडल की नर्बदा  सेन  राजश्री सेन  शांता  सेन,उमा सेन, राजकुमारी सेन आदि महिलाओं के समूह ने माता का भजन” ले हाथा  तलवार भवानी मां जगदंबा ” भजन सुनाया.
 समारोह के पश्चात घाणे राव  सादड़ी के समीप स्थित  प्रसिद्ध सोनियाणा जी भेरूजी के  प्राचीन मंदिर में  आरती के दर्शन कर रात्रि 1:00 बजे मंडल के सदस्यों का दल उदयपुर पहुंचा.
 एक दिवसीय तीर्थ यात्रा को सफल बनाने में मंडल के माधव लाल सेन, ललित सेन, चंद्रप्रकाश सेन महेश सेन वीरेंद्र शर्मा किशन  हंसवाल, सुरेश सेन अमृत लाल सेन  दिलीप सेन आदि का भरपूर सहयोग रहा..
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!