निर्वाचन प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ गठित, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पंचायत आम चुनाव – 2026
उदयपुर, 24 जुलाई। पंचायत आम चुनाव-2026 की तैयारियों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर  गौरव अग्रवाल ने विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों का गठन करते हुए उनके लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के सफल संचालन के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठों को विशिष्ट दायित्व सौंपे गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन कार्यों के समन्वय, प्रशिक्षण, सामग्री प्रबंधन, कार्मिक प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार व्यवस्था, परिवहन, मीडिया समन्वय, शिकायत निवारण, आदर्श आचार संहिता, व्यय निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए पृथक-पृथक प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं। प्रत्येक प्रकोष्ठ में एक प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों का समयबद्ध एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे।

रिटर्निंग अधिकारी प्रकोष्ठ (जिला परिषद) में प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ प्रबंधक, आर.एस.एम.एम. दीपक मेहता तथा सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक कलक्टर – फास्ट ट्रेक, गिर्वा निलेश कुमार कलाल को नियुक्त किया। इसी प्रकार कार्मिक प्रकोष्ठ में प्रभारी अधिकारी एसीईओ वीरमा राम तथा सहायक प्रभारी अधिकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मालाराम और सहायक परियोजना अधिकारी साक्षरता चन्द्रवीर सिंह चैहान, स्वीप प्रकोष्ठ में प्रभारी एसीईओ वीरमा राम एवं सहायक प्रभारी अधिकारी संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा, कानून व्यवस्था एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्र प्रकोष्ठ प्रभारी एडीएम सिटी जितेन्द्र ओझा एवं सहायक भू प्रबंध अधिकारी लतिका पालीवाल को सहायक प्रभारी नियुक्त किया।

इसी प्रकार चुनाव सामग्री प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त देवस्थान आयुक्त गितेशश्री मालवीय तथा सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक आयुक्त देवस्थान जतीन गांधी, जलपान व्यवस्था प्रकोष्ठ प्रभारी जिला रसद अधिकारी द्वितीय मणी खींची व सहायक प्रभारी प्रवर्तन अधिकारी कुशलसिंह चैधरी एवं निशा मूंदड़ा, वाहन व्यवस्था प्रकोष्ठ प्रभारी युडीए सचिव राजपाल सिंह तथा सहायक प्रभारी आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा व डीटीओ मुकेश डाड, ईवीएम एवं मतपेटी प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिदेशक स्थानीय निकाय विनोद कुमार एवं सहायक प्रभारी अधिकारी अधीक्षक, महिला आई.टी.आई. नीरज वेद एवं अधीक्षक, केन्द्रीय कारागृह यशवंत भोई, सामान्य व्यवस्था एवं मतगणना प्रकोष्ठ प्रभारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं सहायक प्रभारी अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी अभिनन्दन जैन व युडीए सचिव राजपाल सिंह, आचार संहिता प्रकोष्ठ प्रभारी सीईओ स्मार्टसिटी सोनिका कुमारी एवं सहायक प्रभारी एसीईओ अनिल पहाड़िया, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीपसिंह सांगावत एवं सहायक प्रभारी उपपंजीयक महिपाल कलाल व उपपंजीयक अभिनव शर्मा को नियुक्त किया है। इसी प्रकार रूट चार्ट प्रकोष्ठ एवं कम्यूनिकेशन प्लान प्रभारी गिर्वा एसडीएम अवुला साईकृष्ण तथा सहायक प्रभारी सदर कानूनगो प्रमोद पूर्बिया, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी भू प्रबंधक अधिकारी कीर्ति राठौड़ तथा सहायक प्रभारी सहायक आचार्य संस्कृत महाविद्यालय डॉ. महामाया प्रसाद चैबीसा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मालारामएवं अधीक्षक, महिला आई.टी.आई. नीरज वेद, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर प्रकोष्ठ प्रभारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं सहायक प्रभारी एसीईओ वीरमा राम, चुनाव लेखा प्रकोष्ठ प्रभारी वरिष्ठ लेखाधिकारी, आरएससीईआरटी शैलेन्द्र चारण, सहायक प्रभारी लेखाधिकारी कलक्ट्रेट कुलदीप बारहठ, आई०टी० प्रकोष्ठ प्रभारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मालाराम तथा सहायक प्रभारी संयुक्त निदेशक डीओआईटी कृष्णकांत खण्डेलवाल व उपनिदेशक आईस्टार्ट जीवनराम मीणा, शिकायत निवारण एवं चुनाव नियंत्रण कक्ष प्रभारी डीआईजी स्टाम्प रागिनी डामोर तथा सहायक प्रभारी अतिरिक्त निदेशक डीओआईटी श्वेता डमोर, मतपत्र प्रकोष्ठ प्रभारी कोषाधिकारी शहर पार्थ शर्मा एवं सहायक प्रभारी अतिरिक्त कोषाधिकारी शुभम माहेश्वरी व सहायक लेखाधिकारी खान एवं भू विज्ञान राजकुमार गहलोत, कानून प्रक्रिया प्रकोष्ठ प्रभारी उप विधि परामर्शी, युडीए चांदकुमार पालीवाल एवं सहायक प्रभारी उप विधि परामर्शी, जिला कलक्टर प्रवीण डामोर, डाक मतपत्र एवं होम वोटिंग प्रकोष्ठ प्रभारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना तथा सहायक प्रभारी उपायुक्त नरेश सोनी, कोषाधिकारी उदयपुर ग्रामीण डॉ. प्रीति वर्मा व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मालाराम, भुगतान प्रकोष्ठ प्रभारी वित्तीय सलाहकार, आर.एन.टी विनय भाटी एवं सहायक प्रभारी वरिष्ठ लेखाधिकारी युडीए खुश्बु आमेटा, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ प्रभारी अतिरिक्त आयुक्त टीएडी कृष्णपाल सिंह एवं सहायक प्रभारी वित्त नियंत्रक, एम.पी.यू.ए.टी. महेन्द्र सीमर व सहायक लेखाधिकारी प्रथम, चिकित्सा संजय सोनी को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में मीडिया प्रकोष्ठ एवं पेड न्यूज एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिदेशक जनसंपर्क गौरीकान्त शर्मा एवं सहायक प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी विपुल शर्मा, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी अतिरिक्त निदेशक डीओआईटी श्वेता डमोर एवं सहायक प्रभारी उपनिदेशक हितेष पूर्बिया व जिला जनसंपर्क अधिकारी विपुल शर्मा, चुनाव पश्चात मतगणना प्रकोष्ठ प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक आरएसएमएम दीपक मेहता व सहायक प्रभारी डाॅ महामाया प्रसाद चैबीसा, सांख्यिकी प्रकोष्ठ प्रभारी संयुक्त निदेशक सांख्यिकी पुनीत शर्मा एवं सहायक प्रभारी सहायक निदेशक सांख्यिकी राजेन्द्र खटीक को नियुक्त किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!