फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं का समुचित लाभ आमजन को मिलेः- कलक्टर
राजसमंद। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। कलक्टर ने सभी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बजट घोषणाओं की क्रियान्वित को लेकर भूमि आवंटन का कार्य शीघ्र पूरा करने एवं समय पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा की और निर्देश दिए कि शेष परिवारों का इसमें पंजीयन किया जाए। हर विभाग से माँगी प्रगति रिपोर्ट बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों से प्रगति…
