कुख्यात अपराधी की सुचना पर 01 पिस्टल व 03 जिंदा कारतुस बरामद
राजसमन्द। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, राजसमन्द ने बताया की थाना रेलमगरा द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध फायर आर्म्स की धरपकड के क्रम दिनांक 09.03.2023 को थानाधिकारी रेलमगरा व पुलिस जाप्ता द्वारा प्रकरण संख्या 62/23 धारा 5/25(7) आर्म्स एक्ट में गिरफतार षुदा अभियुक्त रतनलाल गाडरी की सुचना पर 01 पिस्टल व 03 जिंदा कारतुस बरामद किये गये। घटनाक्रमः- दिनांक 04.03.2023 जरिये मुखबीर सुचना मिली कि एक मेटेलिक ग्रे रंग की स्वीफ्ट कार है जिसके आगे पिछे कोई नम्बर अंकित नही है जिस में तीन लड़के बैठे हुवे जिसमें चालक के लम्बे लम्बे बाल है तथा सभी युवा हो…
