आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजसमंद/  आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा के सहयोग सें चिकित्सालय परिसर में वात रोग जांच व पंचकर्म चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी शिविरी प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कुमार जॉगिड ने दी।

उन्होने बताया कि शिविर का शुभारम्भ शुगन सुराणा एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हरीश गहलोत के सानिध्य में दीप प्रज्जवलित कर के किया गया। शिविर में डॉ.दिव्यप्रकाश स्वर्णकार, पंचकर्म यूनिट प्रभारी व डॉ. गीताजंली द्वारा वात रोग घुटनो का दर्द, कमर दर्द, साइटिका रोग, गर्दन का दर्द, कन्धे का दर्द, एडी का दर्द वेरिकोज वेन जैसे से सम्बन्धित 84 रोगियों की जांच कर परामर्श एवं उपचार व उनमें से 24 रोगियो का पचंकर्म चिकित्सा जानु बस्ति, कटि बस्ति व 2 कन्धे दर्द रोगी का अग्निकर्म एवं 6 वेरीकोज वेन रोगी का रक्तमोक्षण कर्म कर लाभान्वित किया गया।

निदेशालय आयुर्वेद विभाग उदयपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक माह में 2 पंचकर्म शिविर का आयोजन जन स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद को जन-जन तक पहुॅचाने के उद्धेश्य सें शिविरो का सफल आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नर्सिंग स्टॅाफ देवीलाल कम्पा., छैल कंवर नर्स, बसन्त, जशोदा, मेघा, जितेन्द्र वैदेही माली व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!