नाथद्वारा विद्यालय के बच्चों ने देखी विधानसभा

राजसमन्द के नाथद्वारा के सरदार भगत सिंह सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही और विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को देखा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने छात्र-छात्राओं से परिचय लिया। डॉ. जोशी ने बच्चों से पूछा कि आप में से कौन विधायक बनना चाहता है। तीस बच्चों में से सबसे छोटी बच्ची प्रिया सोनी ने कहा कि वह विधायक बनना चाहती है। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा नाथद्वारा के विकास कार्यों पर बनाया गया रेखा चित्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी को भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक, श्री नरेश प्रजापत, प्राचार्य श्री हरिवल्लभ सहित छात्र-छात्राएं और अध्यापकगण मौजूद रहे।

अधिकांश महिलाएं पहली बार जयपुर आई, राजीविका महिला समूह की विधानसभा अध्यक्ष से भेंट
जागरूक रहेंगे तब ही मिलेगा योजनाओं का लाभ – डॉ. सी.पी. जोशी
जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही को देखा। नाथद्वारा की ग्रामीण महिलाओं के इस समूह में से अधिकांश महिलाओं को पहली बार जयपुर आने का मौका मिला। राजीविका समूह की महिलाओं ने जयपुर भ्रमण कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी का आभार ज्ञापित किया।

महिला समूह से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बात-चीत की। उनकी समस्याएं जानी और मौके पर ही राजसमन्द जिला प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर उनका समाधान कराया।

डॉ. जोशी ने ग्रामीण महिलाओं का आव्हान किया कि वे जागरूक रहेंगी, तब ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जमाना बदल रहा है। ऐसी स्थिति में हमें हमारी सोच समाज के स्वस्थ सामाजिक परिवर्तन की और बनानी होगी ताकि सभी महिलाएं स्वव्यवसाय कर अपने पैरों पर खडी हो सकें।

ग्रामीण महिलाओं ने जयपुर शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों और विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का भी अवलोकन किया।

इससे पहले भी अनेक बार हुई सभी प्रश्नों पर चर्चा-बुधवार को सभी प्रश्नों पर चर्चा
राजसमंद। राजस्थान विधानसभा भवन में बुधवार को प्रश्नकाल में सभी तारांकित प्रश्नों पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने प्रश्नकाल के निर्धारित समय में सभी तारांकित प्रश्नों पर चर्चा कराई। पन्द्रहवीं विधानसभा के अष्टम सत्र में इससे पहले 15, 17 और 28 फरवरी को भी सभी प्रश्नों पर चर्चा हुई।

कई बार प्रश्न काल में विधायकगण समस्या का सटिक विश्लेषण नहीं कर पाते हैं, उस स्थिति में भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी मध्यस्तता कर समस्या का विश्लेषण सरल तरीके से प्रस्तुत कर देते है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी की सदन में कार्यवाही संचालन में अनुशासन बनाये रखने में एक विशिष्ट पहचान बनी है। डॉ. जोशी का प्रयास रहता है कि विधानसभा बैठक के समय में कार्य सूची के सभी बिन्दुओं पर सार्थक चर्चा हो सके।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सदन में गम्भीरता से चर्चा करने पर बल देते हैं। प्रश्नों के जवाब भी स्पष्ट तौर से प्रस्तुत कराने की पहल करते हैं। प्रश्नों के जवाब में जब कभी अवरोध की स्थिति बनती है, उस समय डॉ. जोशी मध्यस्थता कर प्रश्नों का जवाब प्रस्तुत करा देते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!