एनवीएसपी पोर्टल एवं हेल्पलाईन ऐप से ई-पीक डाउनलोड करने की सुविधा
राजसमंद। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा निर्देश प्रदान किये गये है कि 01 जनवरी 2023 के संदर्भ मतदाता सूची में पंजीकृत ऐसे नवीन एवं पुराने मतदाता जिनके मतदाता डेटाबेस में मोबाईल नम्बर रजिस्टर्ड है उन सभी को एनवीएसपी पोर्टल एवं हेल्पलाईन ऐप से ई-पीक डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। यह जानकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजसमन्द ने दी। उन्होने बताया कि वह मतदाता जिनके मोबाईल नम्बर मतदाता सूची मे दर्ज नहीं है, वे सभी मतदाता प्रपत्र- 8 के माध्यम से अपना मोबाईल नम्बर मतदाता सूची में दर्ज कारकर ई-पीक डाउनलोड कर सकते हैं। दो दिवसीय जिला स्तरीय…
