उदयपुर। इनर व्हील क्लब दीवास द्वारा बेजुबान जानवरों की सहायता एवं संरक्षण हेतु बड़ी स्थित सपोर्ट स्ट्रेज़ उदयपुर (एनिमल शेल्टर होम ) में सेवा कार्य किया गया। अध्यक्ष नयना जैन ने बताया की श्वानों के लिए 50 किलो चावल, कंबले, चादरें तथा छोटे पपीज़ के लिए सेरिलैक के पैकेट सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
फाउंडर रेखा भाणवत ने कहा कि बेजुबान जीवों की सेवा केवल सहायता का कार्य नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय है। शेल्टर होम संचालिका चाँदनी सोनी ने बताया कि कॉलेज के समय से ही उन्हें बेजुबान जीवों के प्रति विशेष स्नेह था और उनके संरक्षण के लिए कार्य करने की इच्छा थी। इसी सेवा भावना के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर शेल्टर होम का संचालन शुरू किया और अब अपना पूरा समय इन बेजुबान जीवों की सेवा एवं देखभाल में समर्पित कर रही हैं।
इस अवसर पर क्लब सचिव समीक्षा खंडेलवाल, उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली, कोषाध्यक्ष अंजना दूगड़ ,बेला व्यास,प्रीति श्रीमाली प्रवीणा देवपुरा, सुमन जगेटिया, हमीदा बानो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इनरव्हील क्लब दिवास ने बढ़ाया बेजुबानों की ओर मदद का हाथ
