Rajasthan News

रात्रि चौपाल ग्राम पंचायत परिवर्तन सूचना

रात्रि चौपाल ग्राम पंचायत परिवर्तन सूचना

प्रतापगढ़,4 सितंबर। कल 5 सितंबर को प्रस्तावित रात्रि चौपाल ग्राम पंचायत सियाखेड़ी तहसील छोटीसादड़ी के स्थान पर *ग्राम पंचायत सोबनिया तहसील पीपलखुंट* में आयोजित की जाएगी।
Read More
सोम कमला आंबा बांध से 7 सितम्बर तक पेयजल सप्लाई बाधित

सोम कमला आंबा बांध से 7 सितम्बर तक पेयजल सप्लाई बाधित

डूंगरपुर, 31 अगस्त। क्षेत्रीय पेयजल प्रदाय परियोजना सोम कमला आंबा बांध से डूंगरपुर ब्लॉक के 151 गांव, आसपुर और दोवड़ा ब्लॉक तथा शहरी जल योजना डूंगरपुर (2 एमएलडी प्रतिदिन) पर  7 सितम्बर, 2024 तक पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता पीएचईडी परियोजना खंड द्वितीय (उदयपुर) पायल व्यास ने बताया कि परियोजना के जल स्रोत सोम कमला आंबा बांध पर इंटेक पर पंप इंस्टॉलेशन तथा पाइपलाइन से संबंधित कार्य किया जाना है। इसके पश्चात पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
Read More
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए आवेदन आमंत्रित

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए आवेदन आमंत्रित

डूंगरपुर, 31 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवल डूंगरपुर में सत्र 2024-25 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के प्रथम व द्वितीय वर्ष के सीधे प्रवेश के द्वितीय चरण में 2 से 6 सितम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवल के प्रधानाचार्य डॉ. जमील खांन ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी उसी दिन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रथम वर्ष के नोडल अधिकारी डॉ. जमील खांन मोबाइल नंबर (9928311274) तथा द्वितीय वर्ष के नोडल अधिकारी राजकुमार मीणा मोबाइल नंबर (8290965563) से सम्पर्क कर सकते हैं।
Read More
अवैध खनन के खिलाफ नाथद्धारा में कार्रवाई, मशीन और ट्रेक्टर जब्त

अवैध खनन के खिलाफ नाथद्धारा में कार्रवाई, मशीन और ट्रेक्टर जब्त

राजसमंद। खान विभाग ने शनिवार को अल सुबह नाथद्वारा तहसील में अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई की। माइनिंग इंजीनियर राजसमंद द्वितीय ललित बाछरा के निर्देशन में नाथद्वारा तहसील के खेड़ाना में बनास नदी क्षेत्र में बजरी का अवैध खनन करते हुए दो पोकलेंड मशीन और एक ट्रेक्टर को जब्त किया गया है। एमई ललित बाछरा के नेतृत्व में वरिष्ठ फोरमेन हडमाता राम पटेल, कार्मिक गोपीलाल मेघवाल व होमगार्ड की टीम ने अल सुबह दबिश देकर यह कार्रवाई की। इससे क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हडकंप मच गया।
Read More
आंचल प्रसूता केंद्र पर एक दिवसीय निशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन

आंचल प्रसूता केंद्र पर एक दिवसीय निशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन

प्रतापगढ़ 31.8.2024 । राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय प्रतापगढ़ स्थित आंचल प्रसूता केंद्र पर एक दिवसीय निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 147 बच्चों को निशुल्क  स्वर्ण प्राशन संस्कार दवा पिलाई गई। शिविर का शुभारंभ  भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार शर्मा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं डॉं मनीषा मीणा प्रभारी आंचल प्रसूता केंद्र, नर्सिंग स्टाफ ,रामकन्या रावत, कला मीणा,  प्रतिभा जोशी,  परिचारक अरुण कुमार व्यास सुनील निनामा  इत्यादि चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा ।स्वर्ण प्राशन में ब्राह्मी ,मधु, घृत सहित कई स्वास्थ्यवर्धक औषधि शामिल है। जो बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण…
Read More
सब्सिडी योजना के तहत पात्र परिवारों को 1 सितंबर से 450 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर 

सब्सिडी योजना के तहत पात्र परिवारों को 1 सितंबर से 450 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर 

- डूंगरपुर के 2 लाख 87 हजार से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित, बैंक खाते में आएगी सब्सिडी डूंगरपुर, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट घोषणा 2024- 25 की क्रियान्वित करते हुए राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से जुड़े परिवारों को राज्य सरकार 1 सितंबर 2024 से सस्ते रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। सरकार ने बजट में बीपीएल और उज्जवला कनेक्शन धारियों के साथ एनएफएसए परिवारों (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना)को भी 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। यह  योजना तहत 1 सितम्बर से संपूर्ण राजस्थान राज्य में लागू होगी। जिले में 2…
Read More
जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक 2 सितम्बर को

जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक 2 सितम्बर को

डूंगरपुर, 30 अगस्त। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई डूंगरपुर की समीक्षा बैठक 2 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक पिंकी मीणा ने दी।
Read More
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना

- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल - 01 सितंबर से दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को प्रथम सन्तान पर मिलेगें 10 हजार की सहायता राशि प्रतापगढ़, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल करते हुए परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना (पीएमएमवीवाई) के अन्तर्गत दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को प्रथम सन्तान के लिए वर्तमान में दी जा रही राशि 6500 रूपये को 01 सितंबर से बढ़ाकर 10 हजार रूपये करने का सराहनीय कदम उठाया है। इस राशि को राज्य निधि से 100 प्रतिशत डीबीटी के माध्यम से दिए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। भारत…
Read More
रात्रि चौपाल का आयोजन

रात्रि चौपाल का आयोजन

- जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश प्रतापगढ़, 30 अगस्त। ग्रामजन की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान करने और सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को स्थानीय स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाता है। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड धरियावद की ग्राम पंचायत जवाहर नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर-I में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामजन ने अपनी समस्याएं जिला कलक्टर के समक्ष रखीं। जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने…
Read More
न्यायाधीश ने किया विशेष विद्यालय का मासिक निरीक्षण

न्यायाधीश ने किया विशेष विद्यालय का मासिक निरीक्षण

’ राजसमन्द 30.08.2024 ।  राघवेन्द्र काछवाल, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), के निर्देशानुसार  संतोष अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), राजसमंद द्वारा श्री द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान द्वारा संचालित जागृति विशेष आवासीय विद्यालय, राजसमंद का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं शिक्षा के स्तर की जांच की गई। वक्त निरीक्षण बालकों को भोजन परोसा जा रहा था जिसकी गुणवत्ता की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। मनोरंजन हेतु छात्रावास में लगाई गई टीवी कार्यशील अवस्था में है। सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।  न्यायाधीश ने किया वृद्धाश्रम का मासिक निरीक्षण- राघवेन्द्र काछवाल अध्यक्ष,…
Read More
error: Content is protected !!