Rajasthan News

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन

-घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को मिलेंगे दस हजार रूपए - स्कूलों के बाहर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भीलवाड़ा, 30 अगस्त। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार एडीएम प्रशासन रतन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के सदस्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री पी.आर. मीना द्वारा पूर्व बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। एडीएम प्रशासन रतन कुमार द्वारा शहर की विभिन्न सड़कों/चौराहों पर लगी हुई ट्रैफिक लाईटों के सुचारू रूप से संचालन एवं जेबरा क्रोसिग, लाईनिंग आदि लगवाना एवं…
Read More
विद्या संबलन योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी में आवेदन आमंत्रित

विद्या संबलन योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी में आवेदन आमंत्रित

डूंगरपुर, 29 अगस्त। अतिरिक्त निदेशक (छात्रावास) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सामजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डूंगरपुर के अधीन संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं में अध्ययनरत आवासीय छात्रों को कठिन विषय यथा गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान की विद्या सम्बल योजना के माध्यम से कोचिंग कराई जानी है। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ने बताया कि अध्यापक ग्रेड प्रथम एवं द्वितीय में पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिकध् निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फेकल्टी के रूप में शैक्षणिक सत्र  2024- 25 के लिए उनके आवेदन पत्र एवं योग्यता मय आवश्यक…
Read More
निर्वाचन विभाग के स्वीप सलाहकार जिले के दौरे पर

निर्वाचन विभाग के स्वीप सलाहकार जिले के दौरे पर

- स्वीप गतिविधियों की समीक्षा बैठक 30 अगस्त को डूंगरपुर, 29 अगस्त। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में निर्वाचन विभाग राजस्थान से स्वीप सलाहकार डॉ. सुधीर सोनी एवं श्रीमती शिखा सोनी 29 एवं 30 अगस्त को जिले के दौरे पर है। उप चुनाव की तैयारियों एवं स्वीप गतिविधियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन विभाग की टीम द्वारा 30 अगस्त को सायं 3 बजे ईडीपी सभागार जिला कलक्टर कार्यालय डूंगरपुर में बैठक आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डूंगरपुर, उपखण्ड…
Read More
राष्ट्रीय खेल दिवस पर चैतन्य भारत दौड़ का आयोजन 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चैतन्य भारत दौड़ का आयोजन 

-अतिरिक्त जिला कलक्टर ने फिट इण्डिया की शपथ दिलाई  चित्तौड़गढ़ 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चैतन्य भारत दौड़ का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने इंदिरा गांधी स्टेडियम से खिलाड़ीयों को फिट इण्डिया की शपथ दिलाई और दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ इंदिरा गाँधी स्टेडियम से रवाना होकर कलक्ट्रेट चोराया, रेल्वे स्टेशन, प्रताप नगर चोराया, कलक्ट्रेट आवास, बाई पास होते हुए पुनः इंदिरा गाँधी स्टेडियम पहुंची।  प्रातः कालीन सत्र में हुई चैतन्य भारत दौड के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान बंशी लाल मीणा, द्वितीय स्थान रोहित प्रजापत, तृतीय स्थान सूरज सिंह राजपुत ने…
Read More
युवाओं से जागरूक रहकर निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने की अपील

युवाओं से जागरूक रहकर निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने की अपील

- वीएचए, सी विजील, केवाईसी एप की दी जानकारी डूंगरपुर, 29 अगस्त। निर्वाचन विभाग राजस्थान के स्वीप सलाहकार डॉ सुधीर सोनी एवं शिखा सोनी गुरुवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल संस्थान एवं राजकीय महाविद्यालय विद्यालय चौरासी(सांसरपुर)में ईएलसी स्कूल एवं ईएलसी कॉलेज कार्यशाला में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय चौरासी(सांसरपुर) में भिण्डा, झौंथरी, पाडली गुजरेश्वर आदि के युवा छात्र भी सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यशाला में 17 प्लस एवं 18 प्लस के युवाओं को जागरूक रहकर निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार एप वीएचए(वोटर हेल्पलाइन एप) की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।गुरुकुल…
Read More
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में क्लस्टर मैनेजर व कार्मिकों को डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता का प्रशिक्षण

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में क्लस्टर मैनेजर व कार्मिकों को डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता का प्रशिक्षण

प्रतापगढ़,29 अगस्त ।भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य भारत में समाज को डिजिटली सशक्त करना और जागरूकता लाना है। आज के समय में जब पूरी दुनिया डिजिटल युग की और अग्रसर हो रही है, वहीं भारत में भी डिजिटल उपकरणों व डिजिटल सेवाओं का प्रयोग हमारी दिनचर्या और दैनिक गतिविधियों में बहुत तेजी से बढ़ रहा है| तथा सरकार भी सभी प्रकार की नागरिक सेवाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान कर पेपरलेस गवर्नेंस की ओर कदम बढ़ा रही है। जिला कलक्टर डॉ.अंजलि राजोरिया के…
Read More
प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और गंभीर

प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और गंभीर

- एराव नदी पर क्षतिग्रस्त पुलिया की हुई मरम्मत -खोरापाड़ा गांव में सड़क निर्माण हेतु भेजा प्रस्ताव प्रतापगढ़,29 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और गंभीर है। एसई पीडबल्यूडी ने बताया की पीपलखूंट उपखंड के बावड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में एराव नदी पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत कार्य करवाया गया है। बता दें की इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, पुलिया की मरम्मत की गई है। यह मरम्मत कार्य ग्रामीणों की…
Read More
वाहन संचालन के दौरान संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

वाहन संचालन के दौरान संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

- 30 अगस्त से चलाया जाएगा विशेष अभियान प्रतापगढ़,29 अगस्त। जिला कलेक्टर ने जिले में लोकसेवकों द्वारा वाहन संचालन के दौरान संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए कहा है। इसी क्रम में जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित और अराजपत्रित लोक सेवकों को निर्देशित किया गया है कि वे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। इसके साथ ही, वाहन संचालन के समय सभी संबंधित कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस अपने पास रखना भी अनिवार्य होगा।उन्होंने कहा की सभी लोक सेवकों को यह हिदायत दी जाती है…
Read More
अभियंता दिवस की तैयारी बैठक आयोजित

अभियंता दिवस की तैयारी बैठक आयोजित

राजसमंद। आगामी 15 सितम्बर को भारतरत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जंयती पर जिला स्तरीय अभियन्ता दिवस की तैयारी के उपलक्ष्य में शिष्टाचार बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी डाक बंगला राजसमन्द में किया गया जिसमें अमर चन्द बाकोलिया अधीक्षण अभियन्ता सा.नि.वि., आर. के. गुप्ता, यूनिट हेड रिको, प्रतीक चौधरी अधिशाषी अभियन्ता जल संसाधन, लोकेश सैनी अधिशाषी अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, तरूण बाहेती अधिशाषी अभियन्ता नगर परिषद, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पंचायती राज एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Read More
स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन

स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन

प्रतापगढ़।  राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय प्रतापगढ़ में संचालित आंचल प्रसूता केंद्र पर दिनांक 31/8/2024 शनिवार को चिकित्सालय समय 8:00 से 2:00 बजे तक एक दिवसीय निशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा !जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क औषधि पिलाई जाएगी स्वर्ण प्राशन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी जिससे वे बीमार नहीं होंगे व शारीरिक बौद्धिक विकास होगा उक्त जानकारी आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉ मनीषा मीणा ने दी!
Read More
error: Content is protected !!