Rajasthan News

जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की द्वितीय बैठक आयोजित

जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की द्वितीय बैठक आयोजित

भीलवाड़ा, 08 अक्टूबर। सतत् विकास लक्ष्यों की वर्ष 2030 तक प्राप्ति हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अति० जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अति० जिला कलक्टर ने उत्तम स्वास्थ्य के लक्ष्य में टीबी के मरीजों को चिन्हित करने हेतु किये गये प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को वर्ष 2023-24 में रही ड्रॉपआउट रेट 10.94 को कम करने के लिए निर्देश दिये। अति. जिला कलक्टर ने एसडीजी स्टेटस रिपोर्ट 2024 का विमोचन किया। सदस्य सचिव एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी…
Read More
आकांक्षी ब्लॉक के तहत भीम में कार्यक्रम आयोजित

आकांक्षी ब्लॉक के तहत भीम में कार्यक्रम आयोजित

राजसमंद, 8 अक्टूबर। आकांक्षी ब्लॉक के तहत भीम ब्लॉक में पंचायत समिति सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित 6 संकेतकों को 100 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करना था जिसमे जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 तक 4 संकेतकों में 100 प्रतिशत तथा 2 संकेतकों में 90 प्रतिशत अर्जित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गयी। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी प्रवीण सैनी द्वारा एएनसी पंजीकरण, डायबिटीज एवं हायपरटेंशन स्क्रीनिंग संकेतकों के लक्ष्य अर्जित करने के लिए किये गए प्रयासों के बारे में बताया तथा कृषि…
Read More
राईजिंग राजस्थान-2024 के तहत जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन 23 अक्टूम्बर को

राईजिंग राजस्थान-2024 के तहत जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन 23 अक्टूम्बर को

प्रतापगढ़, 8 अक्टूबर। राईजिंग राजस्थान-2024 को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन 23 अक्टूबर को होटल सोहन पेलेस प्रतापगढ़ में किया जायेगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक जयन्तिलाल ने बताया कि जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियों में प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है। इस समिट के लिए अभी तक लगभग निवेशकों से एमओयु के 32 प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इसमें करीब 161.37 करोड़ रूपए निवेश के साथ करीब 1662 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। जिले में कृषि क्षेत्र, एग्रो फूड प्रोसेंसिग सेक्टर, मार्बल ग्रेनाइट प्रोसेसिंग युनिट, शिक्षा क्षेत्र, खनन क्षेत्र, विंड पावर प्लांट, सोलर…
Read More
रात्रि चौपाल कचौटिया में 10 अक्टूबर को आयोजित होगी

रात्रि चौपाल कचौटिया में 10 अक्टूबर को आयोजित होगी

प्रतापगढ़ 08 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड सुहागपुरा ब्लॉक सुहागपुरा की ग्राम पंचायत कचौटिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कचौटिया में 10 अक्टूबर, गुरुवार को सांय 7 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखंड अधिकारी, समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी, सुहागपुरा ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।
Read More
पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, मिली भारतीय नागरिकता

पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, मिली भारतीय नागरिकता

भीलवाड़ा, 08 अक्टूबर। पाकिस्तान से आए तीन विस्थापितों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने तीन पाक विस्थापितों - अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिए। सभी को राजनिष्ठा की शपथ दिलाने के बाद भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नागरिकता प्रमाण पत्र से खिले चेहरे- अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार ने कहा, “आज हमारी नागरिकता की मुराद पूरी हुई है, इससे बड़ा गर्व हमारे लिए क्या हो सकता है। केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन को सभी ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया।…
Read More
राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना

राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना

भीलवाडा, 08 अक्टूबर। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में कॉलेज शिक्षा, के निर्देशानुसार प्राचार्य सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्तर पर रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना की गई। प्राचार्य ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई केंद्र की स्थापना का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्राओं में आत्मरक्षा की क्षमता का विकास तथा शक्ति कौशल संवर्धन करना है। इस केंद्र के द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिले के सभी राजकीय एवं निजी महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के लिए एक माह का निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर महाविद्यालय के नियमित समय के अतिरिक्त सुबह के…
Read More
अगले सत्र से पेपरलैस होगी राजस्थान विधानसभाः विधानसभा अध्यक्ष देवनानी

अगले सत्र से पेपरलैस होगी राजस्थान विधानसभाः विधानसभा अध्यक्ष देवनानी

विधानसभा समितियों को जवाबदेह बनाने पर दिया जा रहा जोर विधानसभा जन दर्शन पहल का मिल रहा सकारात्मक रूझान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की प्रेसवार्ता उदयपुर, 7 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में कई नवाचार किए जा रहे हैं। अगले सत्र से प्रदेश की विधानसभा पूरी तरह से पेपरलैस होगी। इसके लिए सदन में तकनीकी कार्य चल रहे हैं। श्री देवनानी उदयपुर प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मीडिया को अवगत कराया कि विधानसभा में प्रत्येक विधायक…
Read More
ययाति नाटक के कलाकारों का सराहनीय अभिनय

ययाति नाटक के कलाकारों का सराहनीय अभिनय

-शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ उदयपुर, 4 अक्टूबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में शुक्रवार से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले दिन ‘‘ययाति’’ नाटक का मंचन किया गया। शनिवार को ‘‘30 डेज ऑफ सितम्बर’’ नाटक का मंचन किया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि केन्द्र द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में हुआ। जिसमें प्रथम दिन बालेन्द्र सिंह द्वारा निर्देशित एवं गिरीश कारनाड़ द्वारा लिखित ‘‘ययाति’’ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक की…
Read More
एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ

एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ

प्रतापगढ़, 4 अक्टूबर। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 की स्वयं सेविकाओं का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्य थीम स्वच्छता ही सेवा के तहत सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई की गई। कार्यक्रम अधिकारी तृप्ति शर्मा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों से स्वयंसेविकाओं को परिचित करवाया गया। स्थानीय विद्यालय के व्याख्यता सुधीर वोरा द्वारा स्वयंसेविकाओं को गांधी जी के जीवन से जुड़े कुछ प्रसंगों को सुनाकर स्वावलंबन व स्वच्छता का संदेश दिया गया। विद्यालय के व्याख्यता…
Read More
चौकड़ी में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे जिला कलक्टर 

चौकड़ी में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे जिला कलक्टर 

-समस्याओं को सुन हाथों-हाथ दिए निस्तारण के निर्देश राजसमंद, 04 अक्टूबर 2024। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा शुक्रवार को रेलमगरा उपखंड की ग्राम पंचायत चौकड़ी में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को कलेक्टर महोदय के समक्ष रखा। कलक्टर असावा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान हो। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के…
Read More
error: Content is protected !!