राजसमन्द; प्राधिकरण सचिव एवं एडीजे संतोष अग्रवाल ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण
राजसमन्द 10 अक्टूबर। जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष अग्रवाल द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण कर कारागृह की भोजन, सफाई, आवास, सुरक्षा इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अग्रवाल ने बताया कि वक्त निरीक्षण कारागृह में कुल 117 बंदी निरुद्ध मिले। नवीन प्रवेशित बंदियो से संवाद किया गया सभी ने अपने प्रकरण में पैरवी हेतु अधिवक्ता नियुक्त होना बताया। कारागृह में एक बंदी कद काठी से नाबालिग प्रतीत होना पाया जिसके उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच करने हेतु पुलिस थाना थानाधिकारी कांकरोली को पत्र जारी किया…
