भीलवाड़ा: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
- जागरूकता के लिए जिले के विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन भीलवाड़ा,13 नवंबर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जागरूकता हेतु बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनजातीय समाज के विकास और उत्कर्ष के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया गया। सीडीईओ अरुणा गारू ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनजातीय समाज के विकास और उत्कर्ष से संबंधित विभिन्न विषयों पर…
