डूंगरपुर: चाइल्ड हेल्पलाइन ने राह भटके बालक को दिया सहारा
डूंगरपुर, 9 नवम्बर। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर एक गुमशुदा बालक उम्र लगभग 15 वर्ष असहाय अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कॉलर द्वारा बताया गया कि बालक डूंगरपुर शहर के श्री हरिदेव जोशी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के सामने असहाय स्थिति में बैठा हुआ है और बालक को मदद की आवश्यकता है। इस पर बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक पिंकी मीणा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा के नेतृत्व में टीम केस पर्यवेक्षक महेन्द्र कलाल बालक के पास पहुंचे व बालक को सहायता दी। जिसके बाद बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय लाया…
