पटवारियों ने अपनी दस सुत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर रैली निकाली, 3600 पे ग्रेड की मांग प्रमुखता से उठाई
डूंगरपुर, 20 जनवरी. राजस्थान पटवार संघ की ओर से सोमवार को अपने आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। रैली शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए कलेक्ट्री पहुंची। जहां पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। व्यापी आंदोलन के तहत पटवार विश्रांति गृह से कलेक्ट्री तक रैली निकालते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष खेमेश्वर जोशी ने बताया कि प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत 13 जनवरी से लगातार प्रदर्शन करते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांगे उठाई जा रही है। उन्होंने कहा की पटवारी की प्रमुख: मांग में से 3600 पे ग्रेड करने,…
