श्रीबेणेश्वर धाम मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
जिला प्रशासन ने मेले के मद्देनजर पूरी की तैयारी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि डूंगरपुर, 01 फरवरी। आदिवासियों के कुंभ के नाम से प्रसिद्ध श्रीबेणेश्वर धाम मेले का बुधवार को शुभारंभ हुआ। बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद ने बेणेश्वर हरि मंदिर पर सप्तरंगी धर्म ध्वजा चढ़ाई। इस दौरान मानो, श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम तट बेणेश्वर धाम पर मेले में श्रद्धा, लोक संस्कृति और सामाजिक समरसता का बेजोड़ संगम देखा जा सकता है। पितरों की शांति के लिए पूजा कर तर्पण अर्पण और त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद धाम पर स्थित बेणेश्वर शिवालय,…
