डूंगरपुर में सड़क सुरक्षा अभियान: जागरूकता के साथ जुर्माना, नियमों का पालन सुनिश्चित करने की पहल
डूंगरपुर, 03 जनवरी। जिले में परिवहन विभाग और पुलिस के संयुक्त प्रयास से सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान जोर-शोर से चल रहा है। शुक्रवार को अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड पर अनूठी पहल देखने को मिली। एसपी मोनिका सैन और उनकी टीम ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों को मौके पर ही हेलमेट प्रदान कर सुरक्षा का महत्व समझाया गया। अभियान के तहत, यातायात और परिवहन विभाग ने सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार से बचने जैसे मुद्दों पर…
